विज्ञापन
This Article is From Aug 24, 2022

घरवालों की इस हरकत ने मोनालिसा को किया परेशान, बच्चों की तरह मलने लगीं गोबर...Video Viral  

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. बिग बॉस में भाग लेने के बाद मोनालिसा हिंदी टीवी इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम बन गई हैं. मोनालिसा ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है.

घरवालों की इस हरकत ने मोनालिसा को किया परेशान, बच्चों की तरह मलने लगीं गोबर...Video Viral  
मोनालिसा का वीडियो हुआ वायरल
नई दिल्ली:

मोनालिसा भोजपुरी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं. बिग बॉस में भाग लेने के बाद मोनालिसा हिंदी टीवी इंडस्ट्री का भी बड़ा नाम बन गई हैं. मोनालिसा ने भोजपुरी की कई फिल्मों में काम किया है. ऐसे में उन्हीं के फिल्म का एक वीडियो इस समय तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो क्लिप में मोनालिसा को अपने ऊपर गोबर मलते हुए देखा जा सकता है. मोनालिसा ने अपनी हर फिल्म से फैन्स को इम्प्रेस करने का एक भी मौका नहीं छोड़ा. उनकी जोड़ी भोजपुरी स्टार निरहुआ के साथ भी खूब पसंद की जाती है. 

निरहुआ के साथ कुछ साल पहले मोनालिसा 'राजा बाबू' नाम की फिल्म में नजर आई थीं. यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी. इस फिल्म में मोनालिसा के साथ आम्रपाली दुबे को भी देखा गया था. इसी फिल्म का एक क्लिप इस समय हर तरफ छाया हुआ है. इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि मोनालिसा ने पूरे परिवार से झगड़ा कर लिया है और वे खाना बनाने की नाकाम कोशिश करती दिख रही हैं. जब उनसे खाना नहीं बनता तब वे नहाने चली जाती हैं. मोनालिसा ने इस फिल्म में एक मॉडर्न लड़की का रोल निभाया है. 

वीडियो में जब मोनालिसा घर की बहुओं को गोबर लेपते हुए देखती हैं तो मुंह बनाने लगती हैं. ऐसे में बहुएं मोनालिसा को सबक सिखाने के लिए उनके तौलिये में खुजली की दवाई मिला देती हैं. नहाने के बाद जब मोनालिसा को खुलजी होती है तो बहुएं उन्हें बदन पर गोबर मलने की सलाह देती हैं. उनकी बात मानकर मोनालिसा छोटे बच्चों की तरह खुद पर गोबर मलने लगती हैं. ये पूरा माजरा देख घरवाले अपनी हंसी रोक नहीं पाते हैं. बता दें, यू-ट्यूब पर इस वीडियो को 5 करोड़ से अधिक लोग देख चुके हैं. वीडियो पर वे अपनी तरह-तरह की मजेदार प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं.

VIDEO: ऋतिक रोशन जुहू में PVR के बाहर नजर आए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Monalisa, Bhojpuri Actress Monalisa, Raja Babu Bhojpuri Film, Bhojpuri Film Raja Babu Funny Scene, Nirahua Raja Babu, Monalisa Viral Video, Monalisa Funny Videos, Monalisa Cow Dung Scene, Monalisa Nirahua Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com