विज्ञापन
This Article is From Jun 02, 2019

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव का YouTube पर धमाका, 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने यूट्यूब (YouTube) पर धमाल मचा दिया है.

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव का YouTube पर धमाका,  2 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया Video
खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने मचाई धूम
  • खेसारी लाल यादव की धूम
  • भोजपुरी सॉन्ग से मचाया धमाल
  • खूब देखा जा रहा है वीडियो
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सबसे पॉपुलर एक्टर में से एक खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने यूट्यूब (YouTube) पर धमाल मचा दिया है. उनका नया भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'ना सजनवा अइले हो' लोगों के बीच खूब लोकप्रिय हो रहा है. इस वीडियो में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने डांस और गायकी का जबरदस्त जलवा बिखेरा है. खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav)  के इस वीडियो की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस वीडियो को अभी तक यूट्यूब (YouTube) पर 2 करोड़ 33 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और इसे देखने का सिलसिला अभी जारी है. 

अभिषेक बच्चन ने शाहरुख खान को याद दिलाई पुरानी बात, कहा- अब वक्त आ गया है

देखें वीडियो: 

खेसारी लाल यादव  (Khesari Lal Yadav) के इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) को मित्रों म्यूजिक के बैनर तले रिलीज किया गया है. भोजपुरी सिनेमा के दर्शक वैसे भी खेसारी लाल यादव के गाने को खूब पसंद करते हैं. उनके इस गाने को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं. उनका यह नया वीडियो सॉन्ग जबरदस्त तरीके से यूट्यूब (YouTube) पर ट्रेंड कर रहा है. खेसारी लाल यादव सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं और आए दिन अपने इवेंट्स के वीडियो शेयर करते रहते हैं.

सपना चौधरी ने स्टेज पर डांस से मचाई धूम, बार-बार देखा जा रहा Video

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने गाने और डांस के लिए भी जाने जाते हैं और इस गाने में भी उन्होंने इसका तड़का लगाया है. खेसारी लाल यादव को यूट्यूब  (YouTube) का किंग भी कहा जाता है. उनके वीडियो आए दिन यूट्यूब पर ट्रेंड करते हैं. हाल ही में खेसारी लाल यादव की कुली नंबर-1 भी वायरल हो गई थी. उनका 'ठीक है' (Thik Hai) सॉन्ग वर्ल्डवाइड तहलका मचा चुका है. खेसारी लाल यादव ने साल 2018 में जबरदस्त धमाल मचाया था. इस साल भी उनकी कई फिल्में आने वाली हैं और उम्मीद है कि वो फिर दर्शकों को एंटरटेन करेंगे.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

लेखक के बारे में
img
नंदन सिंह
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Video, Khesari Lal Yadav Dance, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com