विज्ञापन

Bahu Ki Bagawat: बहू की बगावत यूट्यूब पर रिलीज, बहू बनी रानी चटर्जी ने दिखाया झुकेगी नहीं, टूटेगी नहीं

Bahu Ki Bagawat: भोजपुरी सिनेमा की नामचीन एक्ट्रेस रानी चटर्जी और संजना पाण्डेय की फिल्म बहू की बगावत एडवाइज भोजपुरी पर रिलीज हो गई है.

Bahu Ki Bagawat: बहू की बगावत यूट्यूब पर रिलीज, बहू बनी रानी चटर्जी ने दिखाया झुकेगी नहीं, टूटेगी नहीं
Bahu Ki Bagawat: रानी चटर्जी की बहू की बगावत यूट्यूब पर
youtube

Bahu Ki Bagawat: भोजपुरी सिनेमा की नामचीन एक्ट्रेस रानी चटर्जी (Rani Chatterjee) और संजना पाण्डेय की फिल्म बहू की बगावत (Bahu Ki Bagawat) एडवाइज भोजपुरी पर रिलीज हो गई है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्यार मिल रहा है. पारिवारिक रिश्तों, महिलाओं के सम्मान और अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की कहानी दर्शकों को पसंद आ रही है. फिल्म में रानी चटर्जी और संजना पाण्डेय मुख्य भूमिकाओं में हैं. कहानी एक बहू के संघर्ष, आत्मसम्मान और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने पर आधारित है. फिल्म में पारिवारिक रिश्तों की भावनाओं को मनोरंजक अंदाज में पेश किया गया है.

यूट्यूब पर 'बहू की बगावत', रानी ने कही दिल की बात

रानी चटर्जी ने कहा कि 'बहू की बगावत' उनके लिए खास फिल्म है. इसमें रिश्तों की सच्चाई और महिलाओं के आत्मसम्मान का संदेश है. दर्शकों से मिल रहे प्यार के लिए उन्होंने आभार जताया. संजना पाण्डेय ने कहा कि फिल्म की कहानी अलग और प्रभावशाली है. दर्शकों का स्नेह पूरी टीम के लिए सबसे बड़ा पुरस्कार है. इस फिल्म को 3 नंवबर को एडवाइज भोजपुरी के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है.

यह भी पढ़ें: Nokariye Se Pyaar Ho Gail Song: शिवानी सिंह की आवाज और माही श्रीवास्तव के अंदाज ने मचाया धमाल, रिलीज हुआ नया भोजपुरी गाना

'बहू की बगावत' की स्टारकास्ट

फिल्म में लाडो मधेशिया, प्रशांत सिंह, विद्या सिंह, गोपाल चौहान, आलोक कुमार, पार्थ मिश्रा, राजेश तोमर, नवीन चंद्रा, प्रीति राज और सोनाली मिश्रा भी नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन मंजुल ठाकुर ने किया है. निर्देशक मंजुल ठाकुर ने कहा कि 'बहू की बगावत; पारिवारिक रिश्तों और महिला स्वाभिमान की कहानी है. फिल्म के जरिए बहू के संघर्ष और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की भावना को दिखाने की कोशिश की गई है. दर्शकों से मिल रहा प्यार पूरी टीम के लिए उत्साह बढ़ाने वाला है.

बहू की बगावत फुल मूवी

फिल्म के निर्माता संदीप सिंह और मंजुल ठाकुर हैं. फिल्म का कॉन्सेप्ट संदीप सिंह का है. पटकथा मंजुल ठाकुर और अरविंद तिवारी ने लिखी है. कहानी और संवाद अरविंद तिवारी के हैं. संगीत ओम झा ने दिया है. गीत अरविंद तिवारी और प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rani Chatterjee, Bhojpuri News, Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Movie, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com