Latest Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के नए भोजपुरी सॉन्ग में खूब जमी काजल राघवानी संग जोड़ी- देखें Video

Latest Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने काजल राघवानी (Kajal Raghwani) संग एक बार फिर से यूट्यूब (YouTube) पर तहलका मचा दिया है.

Latest Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव के नए भोजपुरी सॉन्ग में खूब जमी काजल राघवानी संग जोड़ी- देखें Video

Latest Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने मचाई धूम

खास बातें

  • खेसारी लाल यादव का यूट्यूब पर तहलका
  • काजल राघवानी संग खूब जमी जोड़ी
  • बार-बार देखा जा रहा वीडियो
नई दिल्ली:

Latest Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने काजल राघवानी (Kajal Raghwani) संग एक बार फिर से यूट्यूब (YouTube) पर तहलका मचा दिया है. खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का  'लागेलू होरहा के चना' (Lagelu Horha Ke Chana) भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) जबरदस्त तरीके से ट्रेंड कर रहा है. इसका आलम यह है कि इस वीडियो को 5 करोड़ 64 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. खेसारी लाल यादव ने इस वीडियो से एक बार फिर से साबित कर दिया है कि आखिर उन्हें यूट्यूब का किंग क्यों कहा जाता है. उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है

सुष्मिता सेन की स्कूल फोटो हुई वायरल, पहचानने में आपको भी आ जाएंगे चक्कर

देखें वीडियो:


खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की जोड़ी काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के साथ हमेशा से कमाल करती आई है. इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) को खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह ने मिलकर गाया है, जबकि इसमें एक्ट खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी ने किया है. भोजपुरी सॉन्ग 'लागेलू होरहा के चना'  (Lagelu Horha Ke Chana) में खेसारी लाल यादव  और काजल राघवानी का मॉर्डन लुक देखने को मिल रहा है. 

बॉबी देओल का पोस्टर हुआ रिलीज तो KRK ने किया ट्वीट, लिखा- अब तो 'Housefull 4' को कोई भी...


खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. दोनों अपने फैंस के लिए अपने इवेंट्स के वीडियो आए दिन शेयर करते रहते हैं. खेसारी लाल यादव को वैसे भी यूट्यूब (YouTube) का किंग कहा जाता है और इस गाने के लोकप्रियता ने फिर से इस बात को साबित भी कर दिया. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...