विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2019

खेसारी लाल यादव की 'दबंग सरकार' का YouTube पर धमाल, आकांक्षा संग सुपरहिट केमिस्ट्री- देखें Video

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने यूट्यूब (YouTube) पर एक बार फिर तहलका मचाकर रख दिया है.खेसारी लाल यादव की 'दबंग सरकार' को बार-बार देखा जा रहा है.

खेसारी लाल यादव की 'दबंग सरकार' का YouTube पर धमाल, आकांक्षा संग सुपरहिट केमिस्ट्री- देखें Video
Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म ने यूट्यूब पर उड़ाया गरदा
  • खेसारी लाल यादव ने यूट्यूब पर किया धमाका
  • उनकी फिल्म 'दबंग सरकार' यूट्यूब पर कर रही है ट्रेंड
  • लोगों को खूब पसंद आ रही है फिल्म
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने यूट्यूब (YouTube) पर एक बार फिर तहलका मचाकर रख दिया है.  खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आकांक्षा अवस्थी (Akanksha Awasthi) की भोजपुरी फिल्म 'दबंग सरकार' (Dabang Sarkar) यूट्यूब पर ट्रेंड कर रही है. इस फिल्म को अभी तक 18 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की फिल्म 'दबंग सरकार' (Dabang Sarkar) को बीते 5 फरवरी को पब्लिश किया गया था. महज 6 दिन में फिल्म ने तहलका मचाकर रख दिया है. वैसे भी खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और आकांक्षा अवस्थी (Akanksha Awasthi) की केमिस्ट्री भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) में हमेशा ही कमाल करती आई है.

'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' ने YouTube पर मचाया कोहराम, बार-बार देखा जा रहा है Video

देखें वीडियो:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के स्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की  'दबंग सरकार' (Dabang Sarkar) में एक्शन, कॉमेडी और डांस का जबरदस्त छौंक डाला गया है. फिल्म में खेसारी लाल यादव की कॉमेडी और एक्शन को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. खेसारी लाल यादव को लोग खूब पसंद भी करते हैं, उनका कोई भी वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा देता है. काज वैसे भी भोजपुरी फिल्मों का यूट्यूब पर अच्छा रिकॉर्ड हैं, और इन्हें देखने वालों की संख्या भी अच्छी-खासी है.

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने लूट ली महफिल, बसंत पंचमी पर यूं मचाया धमाल- देखें Video

 

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के एक्शन स्टार हैं, और उनकी फिल्मों में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलता है. पिछले दिनों खेसारी लाल यादव की भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' ने जमकर धूम मचाई थी, और भोजपुरी फिल्म को काफी पसंद भी किया गया था. इस भोजपुरी फिल्म में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के साथ काजल राघवानी (Kajal Raghwani) भी नजर आई थीं. खेसारी लाल यादव जल्द ही और भी धमाकेदार भोजपुरी फिल्में लेकर आ रहे हैं.

 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Video, Akanksha Awasthi, Dabang Sarkar, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com