विज्ञापन

Dulha Dildar Bhojpuri Song: सोनू राजभर और सृष्टि भारती का 'दूल्हा दिलदार’ रिलीज, फिरंगी बुढ़वा के साथ रिया शर्मा ने उड़ा दिया गर्दा

Dulha Dildar Bhojpuri Song: भोजपुरी सिंगर्स सोनू राजभर और सृष्टि भारती का नया गाना 'दूल्हा दिलदार' रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है. SRK Music के बैनर तले आए इस गाने में रिया शर्मा और फिरंगी बुढ़वा की जोड़ी ने दर्शकों का ध्यान खींचा है.

Dulha Dildar Bhojpuri Song: सोनू राजभर और सृष्टि भारती का 'दूल्हा दिलदार’ रिलीज, फिरंगी बुढ़वा के साथ रिया शर्मा ने उड़ा दिया गर्दा
Dulha Dildar Bhojpuri Song: फिरंगी बुढ़वा के साथ रिया शर्मा के डांस ने उड़ा दिया गर्दा
YouTube
नई दिल्ली:

Dulha Dildar Bhojpuri Song: भोजपुरी गानों की बात करें तो ये हमेशा से ही अपने मजेदार अंदाज के लिए जाने जाते हैं. लेकिन कुछ गाने अपने नाम और उनके फिल्मांकन की वजह से लोगों का ध्यान खींचते हैं. आज हम एक ऐसे ही गाने की बात करेंगे, जो हाल ही में रिलीज हुआ है. हम बात कर रहे हैं सोनू राजभर और सृष्टि भारती के गाने 'दूल्हा दिलदार' कि जिसे इन दोनों सिंगर्स ने अपनी आवाज से सजाया है. गाने के वीडियो में रिया शर्मा और फिरंगी बुढ़वा एक्ट कर रहे हैं. ये गाना SRK Music के बैनर तले रिलीज है, जिसमें रोमांस और मनोरंजन का परफेक्ट कॉम्बिनेशन देखने को मिलता है. गाने के टाइटल से ही शादी और दिलदार दूल्हे की झलक मिलती है. 

सोनू राजभर और सृष्टि भारती ने दी अपनी आवाज

'दूल्हा दिलदार' गाने को सोनू राजभर और सृष्टि भारती ने मिलकर गाया है. गाने के लिरिक्स अनिल कुसुम वे लिखे हैं. इसका संगीत दीपक दिलकश और दिलीप प्रजापति ने तैयार किया है. भोजपुरी गानों की खासियत होती है उसके बोल और म्यूजिक साथ ही वीडियो, जो इस गाने में साफ झलक रहा है. गाने का टाइटल शादी और प्यार से जुड़ा हुआ है, जो भोजपुरी म्यूजिक पसंद करने वाले दर्शकों को पसंद आ रहा है.

ये भी पढ़ें: Bhojpuri Film Buldozer Wali Saas Trailer: भोजपुरी फिल्म ‘बुलडोजर वाली सास' का ट्रेलर रिलीज, परिवार टूटने से बचाने के लिए सास ने संभाला मोर्चा

रिया शर्मा और फिरंगी बुढ़वा का दिखा अंदाज

गाने के वीडियो में रिया शर्मा और फिरंगी बुढ़वा नजर आए हैं. इसके वीडियो का डायरेक्शन संदीप राज और आशीष राजा ने किया है. इसकी कोरियोग्राफी संदीप राज ने संभाली है. इसकी एडिटिंग आशीष राज ने की है. ये गाना 17 नवंबर को  SRK Music के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. गाने को 20 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Song, Sonu Rajbhar, Srishti Bharti, Entertainment, Bhojpuri Dance Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com