विज्ञापन
This Article is From Apr 21, 2021

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी के 'धोखेबाज हो गया' सॉन्ग की मची धूम, Video 6 करोड़ के पार

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) का यह भोजपुरी गाना खूब धमाल मचा रहा है.

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी के 'धोखेबाज हो गया' सॉन्ग की मची धूम, Video 6 करोड़ के पार
Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव की धूम
नई दिल्ली:

Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) इंडस्ट्री के सबसे बिजी एक्टर में से एक हैं. कभी वो अपनी फिल्मों से तो कभी भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) के जरिए धमाल मचाते हैं. अब खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) फिर से एक भोजपुरी गाना लेकर दर्शकों के बीच आ गए हैं. उनके इस गाने का नाम 'धोखेबाज हो गया' (Dhokhebaaz Ho Gaya) है. इस गाने ने रिलीज के बाद से ही यूट्यूब पर धमाल मचा रखा है.

खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) के भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) 'धोखेबाज हो गया' (Dhokhebaaz Ho Gaya) की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इसे अभी तक 6 करोड़ 31 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. गाने में खेसारी के अलावा प्रियंका सिंह ने भी अपनी अवाज दी है. वहीं खेसारी के साथ-साथ चांदनी सिंह ने गाने में परफॉर्म किया है. इस गाने में श्याम आजाद का म्यूजिक है, जबकि श्याम देहाती और आजाद सिंह ने बोल लिखे हैं.

बता दें कि खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) जल्द ही आम्रपाली दुबे संग फिल्म 'आशिकी' और काजल राघवानी संग 'लिट्टी चोखा' में नजर आएंगे. इसके अलावा भी उनकी कई फिल्में रिलीज होने के इंतजार में हैं. बता दें कि खेसारी लाल यादव प्रसिद्ध भोजपुरी गायक और अभिनेता हैं. खेसारी को पहली सफलता अपने भोजपुरी एल्बम 'माल भेटाई मेला' से मिली थी. साल 2012 में आई अपनी पहली फिल्म 'साजन चले ससुराल' से वो रातों-रात भोजपुरी फिल्म जगत के सितारे बन गए. अपनी गायकी में वे अपनी ठेठ देहाती भाषा का उपयोग करते हैं. शुरू से ही खेसारी लाल लोक गायक और साथ ही वो एक अच्छे डांसर भी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Khesari Lal Yadav Song, Khesari Lal Yadav Video, Khesari Lal Yadav Dhokhebaaz Ho Gaya Song, Khesari Lal Yadav Bhojpuri Song, Bhojpuri Gana, Dhokhebaaz Ho Gaya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com