विज्ञापन

शादीशुदा खेसारी लाल यादव इस गर्लफ्रेंड के साथ मनाते थे करवाचौथ? भोजपुरी बवाल में एक्ट्रेस का विस्फोटक खुलासा

Bhojpuri Bawal नाम से जियो हॉटस्टार पर चल रहे शो पर ऐसे विस्फोटक खुलासे हो रहे हैं कि इस वजह से सोशल मीडिया पर भी माहौल गर्माया हुआ है.

शादीशुदा खेसारी लाल यादव इस गर्लफ्रेंड के साथ मनाते थे करवाचौथ? भोजपुरी बवाल में एक्ट्रेस का विस्फोटक खुलासा
घरेलू हिंसा का शिकार हो चुकी हैं काजल राघवानी!
Social Media
नई दिल्ली:

जियो हॉटस्टा पर चल रहा रियलिटी शो भोजपुरी बवाल लगातार सुर्खियों में है. इस शो पर आम्रपाली दुबे से लेकर काजल राघवानी, निरहुआ, पवन सिंह ने ऐसी ऐसी बातें की हैं जो बाहर आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं. अब इस शो से जुड़ा एक नया प्रोमो रिलीज हुआ है. इस नए प्रोमो ने इंस्टाग्राम पर हड़कंप मचा दिया है. हंगामा इसलिए है क्योंकि ये बात भोजपुरी इंडस्ट्री के टॉप स्टार खेसारी लाल यादव से जुड़ी है. शो पर बातचीत के दौरान काजल राघवानी ने पहली बार नेशनल टीवी पर कबूल किया है कि वह जिस शख्स के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में थीं वह शादीशुदा था और उनके साथ करवाचौथ मनाने भी आता था. इसके अलावा पवन सिंह भी बातों-बातों में अपनी लव लाइफ को लेकर खुलासा करते नजर आएंगे.

काजल राघवानी के खुलासे पर खेसारी लाल यादव का नाम चर्चा में क्यों?

शो में बातचीत के दौरान जब काजल से पूछा गया कि वह ऐसे इंसान के साथ रिश्ते में क्यों आईं जो पहले से शादीशुदा है? इस पर काजल ने कहा, वह इंसान भी तो जानता था ना कि वह शादीशुदा है. इस पर उन्हें उस स्टार का एक बयान बताया गया जिसमें उन्होंने कहा था कि 'मैं इकलौता एक्टर हूं जो परिवार से आता हूं.' इस पर काजोल ने तपाक से जवाब दिया कि 'हां इसलिए मेरे साथ आते थे करवाचौथ मनाने के लिए' 

बता दें कि काजल राघवानी का नाम लंबे समय से खेसारी लाल यादव से जोड़ा जाता रहा है. कहा जाता है कि दोनों करीब पांच साल रिलेशनशिप में  रहे. इस बात के लिए सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोल भी किया गया. बताया जाता है कि इस रिश्ते को लेकर लोगों में गुस्सा इस कदर था कि एक पब्लिक इवेंट में उनकी गाड़ी तक तोड़ दी थी. बात करें काजल की खुद की शादी की तो वह सिंगल हैं. शो पर उन्होंने कहा, मैंने बहुत मार खाई है और बहुत कुछ चुपचाप सहा.

पवन सिंह को भी हुआ था एक एक्ट्रेस से प्यार

इसी एपिसोड में पवन सिंह ने भी अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े सीक्रेट रिवील किए. उन्होंने बताया कि उन्हें भी एक एक्ट्रेस से प्यार हुआ था लेकिन आई लव यू बोलने में पूरा डेढ़ साल लग गया. जब उनसे पूछा गया कि इसके बाद क्या हुआ तो उन्होंने कहा, वो प्यार भी खत्म हो गया. 

यह भी पढ़ें: राजेश खन्ना का किरदार निभाएंगे दामाद अक्षय कुमार, इस फिल्म के लिए मिली बड़ी जिम्मेदारी 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kajal Raghwani, Kajal Raghwani Instagram, Khesari Lal Yadav, Pawan Singh, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com