विज्ञापन

Khesari Lal Yadav Superhit Film: खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्म, काजल राघवानी संग उड़ाया गर्दा, खेसारी-प्रियंका सिंह के आठ गाने, सभी 8 सदाबहार

Khesari Lal Yadav Superhit Film: खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की फिल्म ‘दुल्हन गंगा पार के’ साल 2018 में रिलीज हुई थी. फिल्म के आठों गानों ने खूब धूम मचाई थी. खासकर ‘मरद अभी बच्चा बा’ को यूट्यूब पर 200 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Khesari Lal Yadav Superhit Film: खेसारी लाल यादव की सुपरहिट फिल्म, काजल राघवानी संग उड़ाया गर्दा, खेसारी-प्रियंका सिंह के आठ गाने, सभी 8 सदाबहार
Khesari Lal Yadav Superhit Film: खेसारी लाल यादव की फिल्म दुल्हन गंगा पार के सुपरहिट

Khesari Lal Yadav Superhit Film: भोजपुरी सिनेमा में खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया है. दोनों ने साथ में कई फिल्मों में काम किया और अपनी केमिस्ट्री से पर्दे पर खूब रंग जमाया. ऐसी ही एक फिल्म है ‘दुल्हन गंगा पार के', जो साल 2018 में रिलीज हुई थी. फिल्म में खेसारी लाल यादव कृष्ण और काजल राघवानी राधा के किरदार में नजर आए थे. फिल्म की कहानी के साथ-साथ इसके गानों ने भी दर्शकों का खूब मनोरंजन किया. खास बात यह है कि इसके म्यूजिक एल्बम में कुल आठ गाने थे और सभी ने अपनी अलग पहचान बनाई.

गुजरात की खूबसूरत लोकेशन पर हुई थी शूटिंग

‘दुल्हन गंगा पार के' की शूटिंग गुजरात की कई खूबसूरत जगहों पर की गई थी. फिल्म के ज्यादातर सीन चानोद और हलोल में फिल्माए गए थे. इसके अलावा ग्रीन पार्क, अमांडी हाउस, भुल्लर गार्डन और नंदन वन जैसी जगहों पर भी कैमरा चला. कुछ हिस्सों की शूटिंग मुंबई के चाइना क्रीक में हुई थी. फिल्म की सिनेमैटोग्राफी थंबन ने संभाली थी, जबकि कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी कानू मुखर्जी, पप्पू खन्ना और रिक्की गुप्ता के पास थी. प्रीतम नाइक ने फिल्म की एडिटिंग की और दिलीप यादव ने एक्शन डायरेक्टर के तौर पर काम किया.

आठ गानों से सजा था फिल्म का म्यूजिक एल्बम

इस फिल्म का संगीत मधुकर आनंद ने तैयार किया था. गानों के बोल प्यारे लाल यादव, आजाद सिंह और पवन पांडे ने लिखे थे. यशी फिल्म्स ने इसका म्यूजिक एल्बम रिलीज किया था, जिसमें कुल आठ गाने शामिल थे. इन गानों को खेसारी लाल यादव, प्रियंका सिंह, हनी बी, सरोदी बोहरा और आर्य नंदिनी ने अपनी आवाज दी थी. एल्बम का सबसे चर्चित गाना ‘मरद अभी बच्चा बा' रहा. खेसारी लाल यादव और प्रियंका सिंह की आवाज में इस गाने को अब तक 200 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वहीं, ‘जियारावा करे धूकुर धुकुर' यानी ‘धुकुर धुकुर' गाने को भी दर्शकों का खूब प्यार मिला. 

मई में रिलीज हुई थी फिल्म

फिल्म पहले 11 मई 2018 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी तारीख बढ़ाकर 25 मई कर दी गई. बिहार, झारखंड और नेपाल के प्रमुख इलाकों में इसे करीब 110 सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. इसके बाद 10 अगस्त 2018 को फिल्म मुंबई और गुजरात के सिनेमाघरों में भी पहुंची. फिल्म के बाकी गानों में ‘जवानी लेके उड़ी जय कव्वा', ‘बॉडी डाउनलोड हो जाय', ‘दुपट्टा आसमानी', ‘गोदी के मजा पलंग में ना', ‘खोजी ना बलमुआ दिया बारी' और ‘हमारे माई से करिहा ना' शामिल हैं. आज भी इसके गाने भोजपुरी म्यूजिक पसंद करने वालों के बीच सुने जाते हैं.

ये भी पढ़ें: 500 मिलियन व्यूज वाली वेब सीरीज पर भारी पड़ी 6 एपिसोड की ये मिस्ट्री थ्रिलर, रिलीज के एक दिन में हुई OTT पर नंबर 1
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Cinema, Entertainment, Kajal Raghwani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com