विज्ञापन
This Article is From Feb 12, 2019

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी से किया इश्क का इजहार, Valentine's Day पर Video वायरल

भोजपुरी (Bhojpuri) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का 'दिल बदतमीज हो गईल' (Dil Badtameez Ho Gayil) 'हग डे' (Hug Day) पर वायरल हो रहा है.

Bhojpuri Cinema: खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी से किया इश्क का इजहार, Valentine's Day पर Video वायरल
Bhojpuri Songs: खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का धमाका
  • खेसारी लाल यादव ने काजल राघवानी संग उड़ाया गरदा
  • उनका रोमांटिक सॉन्ग हो गया वायरल
  • खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की खूब जमी जोड़ी
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) का 'दिल बदतमीज हो गईल' (Dil Badtameez Ho Gayil) 'हग डे' (Hug Day) पर वायरल हो रहा है. इस गाने को अभी तक 6 लाख व्यूज मिल चुके हैं.  खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) की जोड़ी वाले इस भोजपुरी सॉन्ग (Bhojpuri Song) का यूट्यूब पर जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है. इस गाने में खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने अपने डांस और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) अपनी अदाओं से लोगों को घायल कर रही हैं.

खेसारी लाल यादव की 'दबंग सरकार' का YouTube पर धमाल, आकांक्षा संग सुपरहिट केमिस्ट्री- देखें Video

 


'दिल बदतमीज हो गईल' (Dil Badtameez Ho Gayil) खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) की भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष (Sangharsh)' का गाना है. इस फिल्म ने  बॉक्स ऑफिस पर झंडे गाड़े थे. इस गाने में काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के खेसारी लाल यादव की जोड़ी को खूब पसंद किया गया है. भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' की कहानी को पसंद किया गया तो उसके सॉन्ग भी उतने ही लोकप्रिय रहे. 'संघर्ष' में खेसारी लाल यादव ने उम्र के दो पड़ाव दिखाए थे जिसमें वे जवान और बूढ़े बने थे. अब खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी की 'संघर्ष' के गाने यूट्यूब पर आने शुरू हो गए हैं और ये खूब धूम मचा रहे हैं.

'दुल्हन चाही पाकिस्तान से 2' ने YouTube पर मचाया कोहराम, बार-बार देखा जा रहा है Video

 

 

भोजपुरी फिल्म (Bhojpuri Film) 'संघर्ष' का सॉन्ग 'दिल बदतमीज हो गईल' पिछले साल सितंबर के महीने में ' यूट्यूब पर रिलीज हुआ था और रिलीज होते ही इस सॉन्ग ने धमाल काट दिया था. खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) और काजल राघवानी (Kajal Raghwani) के 'दिल बदतमीज हो गईल (Dil Badtameez Ho Gayil)' को 'हग डे' (Hug Day) पर अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इस सॉन्ग में खेसारी लाल यादव काजल राघवानी के ख्यालों में खोए हुए हैं, और काजल के चक्कर में वे एक बुजुर्ग शख्स को ही गोद में उठा लेते हैं. खेसारी का यह गाना काफी कमाल है, इसमें काजल राघवानी के एटीट्यूड को देखा जा सकता है.

आम्रपाली दुबे और निरहुआ ने लूट ली महफिल, बसंत पंचमी पर यूं मचाया धमाल- देखें Video

भोजपुरी फिल्म 'संघर्ष' के इस सॉन्ग को खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने गाया है और इसके लिरिक्स आजाद सिंह के हैं. 'दिल बदतमीज हो गईल' का म्यूजिक धनंजय मिश्रा ने दिया है. फिल्म के डायरेक्टर पराग पाटिल है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Khesari Lal Yadav, Bhojpuri Song, Kajal Raghwani, Khesari Lal Yadav Video, Valentine's Day
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com