विज्ञापन
This Article is From Apr 15, 2024

इस दिन रिलीज होगा भोजपुरी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का ट्रेलर, ये एक्ट्रेस आएंगी नजर

भोजपुरी एक्‍ट्रेस आम्रपाली दुबे की अपकमिंग फिल्म कभी खुशी कभी गम का ट्रेलर आज यानी 15 अप्रैल को रिलीज हो रहा है.

इस दिन रिलीज होगा भोजपुरी फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का ट्रेलर, ये एक्ट्रेस आएंगी नजर
भोजपुरी फिल्म कभी खुशी कभी गम का ट्रेलर रिलीज होगा आज

भोजपुरी एक्‍ट्रेस आम्रपाली दुबे ने ऐलान किया कि प्रदीप पांडे और संचिता बनर्जी अभिनीत उनकी आने वाली फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' का ट्रेलर सोमवार 15 अप्रैल को रिलीज होगा. आम्रपाली ने इंस्टाग्राम पर फिल्म का एक नया पोस्टर शेयर किया है, जिसमें वह दुल्हन की पोशाक में प्रदीप के साथ खुशी से पोज देती नजर आ रही हैं.

पोस्टर में दुल्हन के रूप में संचिता और दूल्हे के रूप में प्रदीप की झलक भी देखी जा सकती है. पोस्ट को हिंदी और भोजपुरी में कैप्शन दिया गया है: “कभी खुशी कभी गम के ट्रेलर 15 अप्रैल को यूट्यूब के रापचिक चैनल पर सुबह 10 बजे आ रहल बा, खुद भी देखी, अउर अपना रिश्तेदारन के भी दिखाईं.”

फिल्म का निर्देशन प्रेमांशु सिंह ने किया है और निर्माता निशांत उज्ज्वल हैं. आम्रपाली ने अपने अभिनय करियर की शुरुआत 2008 में शो 'सात फेरे: सलोनी का सफर' से की थी. उन्होंने 2014 में फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था.

इसके बाद वह 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2 और 3', 'बॉर्डर', 'निरहुआ चलल लंदन' और 'शेर सिंह' में नजर आईं.

जानें कैसी है Akshay Kumar और Tiger Shroff की बड़े मियां छोटे मियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Kabhi Khushi Kabhi Gham, Bhojpuri Film, Bhojpuri Film Kabhi Khushi Kabhi Gham, Kabhi Khushi Kabhi Gham Trailer, Kabhi Khushi Kabhi Gham Bhojpuri Trailer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com