भोजपुरी फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' में संभावना सेठ और ब्रूना अब्दुल्ला
- ढेर सारे टीवी और बॉलीवुड स्टार हैं फिल्म में
- एक्शन से भरपूर है मूवी
- शानदार म्यूजिक का है इस्तेमाल
नई दिल्ली:
भोजपुरी फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. राघव नय्यर की मुख्य भूमिका वाली इस भोजपुरी फिल्म का ट्रेलर और म्यूजिक मुंबई में रिलीज किया गया है. इस मौके पर निर्देशक जोड़ी अब्बास मस्तान, मशहूर विलेन प्रेम चोपड़ा और एक्टर सुनील शेट्टी सहित अभिनेत्री राखी सावंत, अभिनेता रजा मुराद और पायल रोहतगी जैसी जानी-मानी हस्तियां मौजूद थीं. फिल्म की कहानी एक बिगड़ैल लड़के और उसके पिता की है. फिल्म में रोमांस और एक्शन का भरपूर मसाला नजर आ रहा है और इसमें संभावना सेठ से लेकर पायल रोहतगी तक अपने डांस का हुनर दिखा रही हैं.
‘मैं सेहरा बांध के आऊंगा’ ने YouTube पर रिलीज होते ही मचा दिया है तहलका, बार-बार देखा जा रहा है इसे
VIDEO: रवि किशन का जबरदस्त एक्शन, इस सीक्वल फिल्म से मचाएंगे तहलका
'हल्फा मचाके गईल' का निर्माण रमेश नय्यर ने किया है जबकि निर्देशक है प्रेमांशु सिंह. इस फिल्म से राघव और शिप्रा की जोड़ी को लांच किया जा रहा है. अन्य कलाकारों में अवधेश मिश्रा,अनूप अरोड़ा,करण पांडे और समर्थ चतुर्वेदी हैं. 'हल्फा मचाके गईल' का संगीत घुंघरू ने दिया है जबकि कोरियोग्राफर पप्पू खन्ना हैं.
VIDEO: सुपरस्टार एक्टर ने 'टेंपू से जाली...' गाने पर मचाया धमाल, लाइव स्टेज पर कुछ ऐसे किया हंगामा
'हल्फा मचाके गईल' में बॉलीवुड और टेलीविजन के कई स्टार भी नजर आएंगे. जिसमें टीवी स्टार सारा खान, रंजीत, प्रेम चोपड़ा, रजा मुराद, एहसान कुरैशी, सुनील पाल, संभावना सेठ सहित ब्राजीलियन एक्ट्रेस ब्रूना अब्दुल्ला प्रमुख हैं. साथ ही भोजपुरी खलनायक अवधेश मिश्रा, कामेडियन मनोज टाईगर, बीरबल सहित बालीवुड की टॉप पांच मॉडल भी नजर आएंगी. इन सितारों के ऊपर एक खास गीत तैयार किया गया है जिसमें ये सब हल्फा मचाते नजर आएंगे. 'हलफा मचाके गईल' मई में रिलीज होने जा रही है. भोजपुरी सिनेमा के लिए यह खास मौका होगा जब इतने ढेर सारे टीवी और बॉलीवुड एक्टर किसी क्षेत्रीय फिल्म में नजर आ रहे हैं.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Films, Halfa Macha Ke Gail