विज्ञापन
This Article is From May 30, 2018

Bhojpuri Song: निरहुआ के लिए खेसारी लाल ने 'बॉर्डर' में गाया गाना, बोले- 'दीवानी भइली नगमा निरहुआ के प्यार में'

Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के लिए सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने फिल्म 'बॉर्डर' में एक गाना गाया है. फिल्म का ट्रेलर भी खूब हिट हो रहा है.

Bhojpuri Song: निरहुआ के लिए खेसारी लाल ने 'बॉर्डर' में गाया गाना, बोले- 'दीवानी भइली नगमा निरहुआ के प्यार में'
Bhojpuri Song:भोजुपरी फिल्म 'बॉर्डर' में निरहुआ और आम्रपाली दुबे
  • खेसारी लाल ने निरहुआ के लिए गाया है गाना
  • आम्रपाली हैं लीड रोल में
  • धमाकेदार एक्शन है फिल्म में
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्‍टार दिनेशलाल यादव निरहुआ के लिए सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव ने  फिल्म 'बॉर्डर' में एक गाना (Bhojpuri Song) गाया है. इस गाने के बोल, 'पूरब छोड़ के पचिम ओरिया उगले सुरुज देवता...भइली नगमा अब निरहुआ के प्यार में' है. यह गाना उन्‍होंने निरहुआ की अपकमिंग फिल्‍म 'बॉर्डर' के लिए गाया है, जिसका ट्रेलर आज मुंबई में लांच कर दिया गया है. फिल्म के ट्रेलर के साथ -साथ फिल्म के गाने चर्चा का बिषय बन गए हैं. 'बॉर्डर' देशभक्ति पर आधारित निरहुआ की बेहद म‍हत्‍वपूर्ण है. इस फिल्‍म का निर्माण बड़े पैमाने पर किया गया है, जिस वजह से कास्‍ट से लेकर फिल्‍म के हर हिस्‍से पर काफी मेहनत की गई है. फिल्म मे जबरदस्त एक्शन है और कमाल के सीन हैं.

'निरहुआ' की पहली कमाई थी 500 रुपए, इस गाने से बने भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार... देखें VIDEO



VIDEO: 'निरहुआ रिक्शावाला 2' ने मचाया धमाल, यूट्यूब पर 5 करोड़ लोगों ने देखा

निरहुआ की मानें तो खेसारीलाल यादव बेहद अच्‍छे सिंगर-एक्‍टर हैं. वे हमारी फिल्‍म में तो नहीं हैं, मगर उन्‍होंने हमारी फिल्‍म के लिए एक गाना जरूर गाया है. उस गाने के बोल बेहद प्‍यारे हैं. जल्‍द ही यह गाना यू-ट्यूब पर रिलीज किया जाएगा. खेसारी इंडस्‍ट्री के कुछेक सिंगरों में से हैं, जिनकी फैन फॉलोइंग काफी ज्यादा है. इसलिए मुझे लगता है कि मेरी इस मल्‍टीस्‍टारर फिल्‍म के एक स्‍टार वे भी हैं, जो अपनी आवाज के दम पर फिल्‍म में मौजूद हैं. हमें उम्‍मीद है खेसारीलाल के गाने को और फिल्‍म को दर्शक पसंद करेंगे.

Holi Songs: 'होली में GST' हुआ एक करोड़ के पार, इस धमाकेदार जोड़ी ने फिर मचा डाला तहलका

वहीं, खेसारीलाल यादव ने बताया कि दिनेशलाल यादव निरहुआ इंडस्‍ट्री के बेहतरीन एक्टर और इंसान हैं. वे हमारे भाई की तरह हैं, इसलिए मैंने उनकी फिल्‍म में एक गाना गाया है. वैसे तो उनकी फिल्‍म ‘बॉर्डर’ काफी मजबूत फिल्‍म है, इसलिए दर्शकों से अपील करूंगा कि वे जरूर इस फिल्‍म को देखें. फिल्‍म में मैंने जो गाना गाया है, उसके बोल और मयूजिक काफी अच्‍छे हैं. मुझे इस फिल्‍म का हिस्‍सा बनना अच्‍छा लगा. देशभक्ति पर बेस्‍ड इस फिल्‍म का ट्रेलर अभी मैंने देखा, जिसमें निरहुआ समेत सभी कलाकारों ने मस्‍त काम किया है. इसलिए दर्शकों को कहना चाहूंगा कि इस शानदार फिल्‍म को जरूर हॉल में जाकर देखें.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Dinesh Lal Yadav Nirahua, Khesari Lal Yadav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com