विज्ञापन

Dilwale Dulahniya Le Jayenge Bhojpuri Song: अर्धनारी के भोजपुरी गाने में यश-अवधेश का हंगामा, मस्ती से भरपूर है 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'

Dilwale Dulahniya Le Jayenge Bhojpuri Song: भोजपुरी सॉन्ग 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जबरदस्त गाना है. ये अर्धनारी फिल्म का है जिसमें यश कुमार, निधि झा और अवधेश मिश्रा लीड रोल में हैं.

Dilwale Dulahniya Le Jayenge Bhojpuri Song: अर्धनारी के भोजपुरी गाने में यश-अवधेश का हंगामा, मस्ती से भरपूर है 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'
Dilwale Dulahniya Le Jayenge Bhojpuri Song: यश-अवधेश का धांसू भोजपुरी गाना 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे'
youtube
नई दिल्ली:

Dilwale Dulahniya Le Jayenge Bhojpuri Song: भोजपुरी सिनेमा में कई गाने ऐसे हैं जिनकी लोकप्रियता समय से परे है. आज हम आपको एक ऐसे ही गाने के बारे में बताने जा रहे हैं जो जब भी बजता है तो खूब सुना जाता है. ये गाना है 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' जो अर्धनारी फिल्म का है. इस फिल्म में यश कुमार, निधि झा और अवधेश मिश्रा लीड रोल में हैं. 15 जून 2022 को रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर अब तक 7.4 मिलियन यानी 74 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं. गाने में रोमांस, डांस और मस्ती का भोजपुरी अंदाज देखने को मिलता है. इसके बोल ‘आंखों से काजल चुरा के लेके जाएंगे, देखने वाले देखते ही रह जाएंगे, दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' मजेदार है. 

यश कुमार और अवधेश मिश्रा का अनोखा अंदाज

'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में यश कुमार और निधि झा की जोड़ी दर्शकों का ध्यान खींचती है. गाने की धुन और फिल्मांकन इसे मनोरंजक बनाते हैं. गाने को यश कुमार और रोहित ने आवाज दी है. इसका संगीत मुन्ना दुबे ने तैयार किया है, जबकि गीत राजेश मिश्रा ने लिखे हैं. कोरियोग्राफी महेश आचार्य की है.

किन्नर समुदाय की कहानी पर बनी है फिल्म 'अर्धनारी'

यह गाना भोजपुरी फिल्म 'अर्धनारी' का है, जिसमें यश कुमार, निधि झा और अवधेश मिश्रा अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म की कहानी किन्नर समुदाय पर आधारित है. इसमें यश कुमार और अवधेश मिश्रा किन्नर किरदार निभाते दिखाई देते हैं, जबकि निधि झा मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में रोमांस, ह्यूमर, ड्रामा और एक्शन का मिश्रण देखने को मिलता है. निर्देशक राजकिशोर प्रसाद (राजू) ने एक अलग विषय को पर्दे पर उतारने की कोशिश की है. फिल्म का निर्माण रामा प्रसाद ने रामा प्रसाद प्रोडक्शन के बैनर तले किया है. इसकी शूटिंग गुजरात में हुई थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Song, Entertainment, Yash Kumar, Nidhi Jha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com