विज्ञापन
This Article is From May 01, 2018

'धुकुर धुकुर' ने मचाई सनसनी, सुपरस्टार एक्टर का एक और गाना यूट्यूब पर हिट.. देखें VIDEO

भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव का एक और गाना यूट्यूब पर आ चुका है. हालांकि यह वीडियो के रूप में न होकर ऑडियो व इमेज के साथ रिलीज किया गया है.

'धुकुर धुकुर' ने मचाई सनसनी, सुपरस्टार एक्टर का एक और गाना यूट्यूब पर हिट.. देखें VIDEO
खेसारी लाल यादव का गाना यूट्यूब पर हिट
  • 'धुकुर धुकुर' का मचा तहलका
  • YouTube पर लोगों ने किया पसंद
  • 5 लाख से ज्यादा व्यूज
नई दिल्ली:

भोजपुरी के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव का एक और गाना यूट्यूब पर आ चुका है. हालांकि यह वीडियो के रूप में न होकर ऑडियो व इमेज के साथ रिलीज किया गया है. गाना लोगों को इतना पसंद आया कि सिर्फ 24 घंटे के भीतर 5 लाख से ज्यादा व्यूज हो चुके हैं. खेसारी लाल यादव के गाने लोगों को हमेशा पसंद आते रहे हैं. 'धुकुर धुकुर' नाम से मशहूर हुए इस गाने में उनके अपोजिट रोल में को एक्ट्रेस काजल राघवानी हैं. यशी म्यूजिक के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज हुए इस गाने के लिरिक्स भी काफी शानदार हैं. इस गाने के लिरिक्स आजाद सिंह ने लिखा है और प्रियंका सिंह और खेसारी लाल ने गाया है.


VIDEO: बॉलीवुड की इस एक्ट्रेस का स्पेशल सॉन्ग, अदाओं और डांस का जबरदस्त तड़का

बता दें कि 'दुलहिन गंगा पार के' फिल्म में खेसारी लाल और प्रियंका सिंह 'धुकुर धुकुर' गाना गाते हुए दिखेंगी. इस फिल्म में काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे और मनोज टाइगर जैसे मशहूर कलाकार भी हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री की शानदार एक्ट्रेस मानी जाने वाली आम्रपाली दुबे भी इस फिल्म में अपने जलवे बिखेरेंगी.

देखें वीडियो- 


फिल्म के म्यूजिक डायरेक्टर मधुकर आनंद है. 'दुलहिन गंगा पार के' फिल्म को ब्रांड विला प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनरतले बनाया जा रहा है. फिल्म के डायरेक्टर असलम शेख और प्रोड्यूसर डॉक्टर अरविंद आनंद हैं. इस साल खेसारी लाल यादव के कई और फिल्में भी आने वाली हैं.

VIDEO: अभिनेता रवि किशन से खास मुलाकात


...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhukur Dhukur, Dulhin Ganga Paar Ke, Khesari Lal Yadav, Kajal Raghwani, Bhojpuri Songs 2018
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com