विज्ञापन
This Article is From May 05, 2018

मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ का चला जादू, 'चॉकलेटी...' गाने का जलवा, देखें वीडियो

भोजपुरी फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' में आइटम क्वीन संभावना सेठ का नया गाना 'चाकलेट जवानी' का प्रोमो संगीत कंपनी याशी म्यूजिक ने जारी कर दिया है.

मशहूर एक्ट्रेस संभावना सेठ का चला जादू, 'चॉकलेटी...' गाने का जलवा, देखें वीडियो
एक्ट्रेस संभावना सेठ
  • संभावना सेठ का नया गाना रिलीज
  • राघव भी संभावना के साथ मचायेंगे हल्फा
  • 25 मई को फिल्म होगी रिलीज
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्म 'हल्फा मचाके गईल' में आइटम क्वीन संभावना सेठ का नया गाना 'चाकलेट जवानी' का प्रोमो संगीत कंपनी याशी म्यूजिक ने जारी कर दिया है. संभावना सेठ का ये गाना काफी हॉट अंदाज में है और इस गाने में संभावना सेठ और फिल्म के लीड एक्टर राघव नय्यर का शानदार डांस देखने को मिला. गाने के बोल 'हमके चिखा द चॉकलेटी जवानी...' लोगों को भी काफी पसंद आ रहा है. इस गाने में संभावना सेठ का अलग ही अंदाज में दिख रही हैं. इस फिल्म के निर्माता रमेश नय्यर, पवन कुमार और हरीश कुमार ने किया है जबकि प्रेमांशु सिंह निर्देशक हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस का पहली बार भोजपुरी तड़का, 'मेरी आदत खराब है...' गाने का स्पेशल नंबर

दमदार अभिनेता और पावरपैक्ड एक्टर राघव नय्यर और एक्ट्रेस शिप्रा गौर के भोजपुरी फिल्म से एंट्री कर रही हैं. साथ ही फिल्म के अन्य कलाकार मनोज सिंह टाइगर, समर्थ चतुर्वेदी, अनूप अरोड़ा, संतोष पहलवान, पल्लवी कोली, माही सिंह, नीलम पांडे, सुरज भारद्वाज, सुभाष चंद्र यादव भी प्रमुख भूमिका में हैं. फिल्म में कैमरामैन प्रमोद पांडे, कला निर्देशक नजीर शेख, गीतकार सुमीत चंद्रवंशी, अजीत मंडल, अजय बच्चन और अरविन्द तिवारी हैं.  फिल्म का संगीत अविनाश झा घुंघरू ने दिया है.

देखें वीडियो - 


आरएन इंवेंट एंड प्रोडक्शन फिल्म्स की यह फिल्म इसी महीने के 25 मई को मुंबई और बिहार में रिलीज होने वाली है. इस गाने की शूटिंग के बाद पत्रकारों से बात करते हुये संभावना काफी खुश दिखीं. उन्होंने कहा कि यह लाजवाब गाना है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chocolaty Jawani, Halfa Machake Gail, Sambhavna Seth
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com