विज्ञापन
This Article is From Jul 20, 2018

दमदार एक्शन में दिखे भोजपुरी स्टार, 'मुन्ना मवाली' ने गुंडों को कपड़ों की तरह धोया... देखें Video

भोजपुरी सिनेमा के एक्टर प्रमोद प्रेमी की फिल्म 'मुन्ना मवाली' का टीजर रिलीज किया जा चुका है. कुल 51 सेकेंड के टीजर में एक्टर प्रमोद जबरदस्त तरीके से गुंडों को धोते हुए नजर आ रहे हैं.

दमदार एक्शन में दिखे भोजपुरी स्टार, 'मुन्ना मवाली' ने गुंडों को कपड़ों की तरह धोया... देखें Video
भोजपुरी स्टार एक्टर प्रमोद प्रेमी
  • 'मुन्ना मवाली' का टीजर रिलीज
  • प्रमोद प्रेमी का दमदार एक्शन
  • गुंडों को धोते हुए दिखे
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा के एक्टर प्रमोद प्रेमी की फिल्म 'मुन्ना मवाली' का टीजर रिलीज किया जा चुका है. कुल 51 सेकेंड के टीजर में एक्टर प्रमोद जबरदस्त तरीके से गुंडों को धोते हुए नजर आ रहे हैं. उनका एक्शन और जबरदस्त सीन साउथ इंडियन फिल्मों की याद दिला देगा. 'सिने प्राइम वर्ल्ड' के बैनर तले बनी फिल्म 'मुन्ना मवाली' जिसके निर्देशक रवि सिन्हा और निर्माता पप्पू पांडेय है यह फिल्म जबरजस्त एक्शन के साथ ड्रामा, कॉमेडी से भरपूर है. भोजपुरी के एक्शन स्टार प्रमोद प्रेमी की फिल्म 'मुन्ना मवाली' की शूटिंग की तस्वीरें पहले ही सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं.

सपना चौधरी के ठुमके विदेश में भी छाया, इंटरनेट पर वायरल हुए ये 5 Video, देखें

फिलहाल इस फिल्म का टीजर 'द सिनेमा डिजिटल' ने अपने यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया है. फिल्म के निर्देशक रवि सिन्हा ने बी फिल्म्स (डिजिटल मीडिया) से बात करते हुए बताया कि यह मेरे लिए बहुत बड़ी फिल्म है, इसमें मैंने अपनी पूरी लगन के साथ काम किया है.

देखें टीजर-


दर्शक जिस चीज से एंटरटेन होते है वो सब इस फिल्म में दर्शकों को भरपूर देखने को मिलेगा. फिल्म में एक्शन, रोमांस और ड्रामा के साथ दिल को छू लेने वाली लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी. उन्होंने यह भी बताया कि मैंने इस फिल्म की कहानी बहुत ख़ूबसूरती से सजाया है. 

'सनकी दरोगा' में रवि किशन का धांसू एक्शन, भूल जाएंगे साउथ की फिल्में... देखें Trailer

फिल्म में प्रमोद प्रेमी अलावा अंजना सिंह, पूनम दुबे, अयाज़ खान, इक़बाल सुलेमान, रजनीश पाठक, विनोद मिश्रा, मनोज सिंह टाइगर आदि भी मुख्य किरदार में नज़र आएंगे. फिल्म का डिजिटल प्रमोशन बी फिल्म्स (DIGITAL MEDIA) कर रही है.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri, Munna Mawali Teaser, Pramod Premi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com