विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2018

हॉरर कॉमेडी ‘घूंघट में घोटाला’ में यूं बदला लेगी हसीन भूतनी उड़ जाएंगे होश, देखें Video

Bhojpuri Cinema: भोजपुरी सिनेमा में 13 जुलाई को एक हॉरर कॉमेडी दस्तक देने जा रही है. ‘बॉर्डर’ के बाद निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ‘घूंघट में घोटाला’ लेकर आ रहा है.

हॉरर कॉमेडी ‘घूंघट में घोटाला’ में यूं बदला लेगी हसीन भूतनी उड़ जाएंगे होश, देखें Video
भोजपुरी फिल्म 'घूंघट में घोटाला' है हॉरर कॉमेडी
  • 13 जुलाई को रिलीज होगी 'घूंघट में घोटाला'
  • प्रवेश लाल यादव हैं हीरो
  • हॉरर कॉमेडी है फिल्म
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा में 13 जुलाई को एक हॉरर कॉमेडी दस्तक देने जा रही है. ‘बॉर्डर’ के बाद निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड ‘घूंघट में घोटाला’ लेकर आ रहा है. इस भोजपुरी मूवी को मंजुल ठाकुर ने डायरेक्ट किया है. फिल्म के निर्माता जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने नेपाल में चल रही अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के सेट से सोशल मीडिया में एक वीडियो जारी कर इसकी घोषणा की. उन्‍होंने बताया कि ‘घूंघट में घोटाला’ एक हास्य हॉरर  थ्रिलर फिल्म है. फिल्म के ट्रेलर को देखकर फिल्म का अंदाज सहज ही लगाया जा सकता है. ‘घूंघट में घोटाला’ गांव के एक ऐसे युवक की कहानी है, जो रोमांस के ख्वाब में डूबा रहता है. उसे प्रेमिका मिलती भी है पर शादी कहीं और कर लेता है. फिर शुरू होती है जद्दोजहद.

सुशांत सिंह राजपूत ने सलमान और आमिर को पछाड़ा, चांद पर खरीद लिया प्लॉट- ये रहा सबूत



हालांकि इस फिल्‍म में खुद दिनेशलाल यादव निरहुआ नजर नहीं आ रहे हैं, मगर उनको फिल्‍म से काफी उम्‍मीदें हैं. फिल्‍म के लीड में प्रवेश लाल यादव, मणि भट्टाचार्य, ऋचा दीक्षित नजर आ रही हैं. फिल्‍म का ट्रेलर भी रिलीज हो चुका है, जिसे देखने के बाद कहा जा सकता है कि फिल्‍म कॉमेडी बेस्‍ड है. इसमें आत्‍मा की भी कलाबाजी देखने को मिलेगी. ये फिल्‍म ‘बॉर्डर’ से बिलकुल अलग और इंटरटेनिंग जॉनर की है. 

'आम्रपाली तोहरे खातिर' गाने ने यूट्यूब पर मचाया तहलका, 60 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा

बता दें कि फिल्‍म ‘घूंघट में घोटाला’ की कहानी खुद निर्देशक मंजूल ठाकुर ने ही लिखी है. संगीतकार हैं मधुकर आनंद और रजनीश मिश्रा, जबकि गीतकार हैं प्यारे लाल यादव,आजाद सिंह, श्याम देहाती और ओम अलबेला. प्रवेश लाल यादव को इस अंदाज में देखना वाकई मजेदार होगा क्योंकि 'बॉर्डर' में उनका कुछ हटकर अंदाज दिखा था. फिल्म में कॉमेडी और हॉरर का भरपूर छौंक है.

 ...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Movie Ghoonghat Mein Ghotala, Bhojpuri Cinema, Bhojpuri
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com