विज्ञापन
This Article is From Jun 09, 2018

इस एक्ट्रेस ने दर्शकों की भीड़ के आगे अपनी बेस्ट फ्रेंड के गले में डाल दी वरमाला, और फिर...

भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस ने दूसरी एक्ट्रेस के गले में वरमाला डाल दी है. जी हां, ये सच है.

इस एक्ट्रेस ने दर्शकों की भीड़ के आगे अपनी बेस्ट फ्रेंड के गले में डाल दी वरमाला, और फिर...
भोजपुरी एक्ट्रेस आर्या भारद्वाज और मणि भट्टाचार्य
  • बेस्ट फ्रेंड के गले में डाला माला
  • एक इवेंट में लेने गये थे हिस्सा
  • लोगों को पसंद आ रहा यह मजाक
नई दिल्ली: भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस ने दूसरी एक्ट्रेस के गले में वरमाला डाल दी है. जी हां, ये सच है. भोजपुरी फिल्म जगत की दो चर्चित एक्ट्रेस आर्या भारद्वाज और मणि भट्टाचार्य की दोस्ती के किस्से इन दिनों मशहूर हो रहे हैं. हाल ही में बिहार में एक शो के दौरान मजाक ही मजाक में मणि भट्टाचार्य ने अपनी बेस्ट फ्रेंड आर्या के गले मे माला डाल कर उसे वरमाला करार दिया और सबको हैरत में डाल दिया. वैसे भी दोस्ती में इस तरह के मजाक तो चलते ही हैं, और ये बड़े सितारे हों तो इन मजाक का वायरल होना जाहिर ही है.

निरहुआ की आवाज ने चलाया जादू, 'मिले के सजनिया से...' गाना यूट्यूब पर हिट, देखें

आर्या भारद्वाज ने बताया कि वह और मणि बिहार में एक शो में हिस्सा लेने गई थीं. दर्शकों की भारी भीड़ और जोश को देखते हुए मणि ने यह मजाक किया जिसे दर्शकों ने काफी एन्जॉय किया. उन्होंने बताया दर्शकों को बांधे रखना एक कला है और इस कला से हर कलाकार को अवगत होना चाहिए.

निरहुआ ने उड़ाया मनोज तिवारी का मजाक, बोले- पैसा मिलता तो मनोज भैया क्या दिल्ली में होते...

बता दें कि आर्या भारद्वाज ने हाल ही में अभिनय के साथ-साथ फिल्म निर्माण के क्षेत्र में भी कदम रखा है और अपने प्रोडक्शन हाउस एआईसी के बैनर तले एक म्यूजिकल हॉरर फिल्म डर्टी वूमेन बनाने की घोषणा की है. इस फिल्म में आर्या छोटे परदे के प्रसिद्ध अदाकारा गुरमीत चौधरी और मणि भट्टाचार्य के साथ नजर आएंगी. आर्या ने बताया कि उनकी फिल्म एक बेहतरीन कहानी पर बनने वाली फिल्म होगी.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Movie, Arya Bhardwaj, Mani Bhattacharya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com