विज्ञापन
This Article is From Aug 11, 2018

Video: निरहुआ से कसकर गले मिली ये एक्ट्रेस, भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को बताया गुंडा...

Bhojpuri Cinema: ये एक्ट्रेस पिछले महीने मलेशिया में हुए भोजपुरी अवॉर्ड्स में पहुंची थी और वहां पर उन्हें भोजपुरी के सुपरस्टार निरहुआ और पवन सिंह दोनों ही मिले.

Video: निरहुआ से कसकर गले मिली ये एक्ट्रेस, भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह को बताया गुंडा...
Bhojpuri Cinema: पवन सिंह के गले में सोने की चेन को दिखते संभावना सेठ और निरहुआ
  • निरहुआ-पवन-संभावना की हुई मुलाकात
  • मलेशिया में कुछ ऐसे की मस्ती
  • वीडियो सोशल मीडिया पर किया शेयर
नई दिल्ली: मशहूर डांसर और भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्मों की एक्ट्रेस संभावना सेठ पिछले महीने मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में हुए इंटरनेशनल भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड्स (IBFA) में पहुंची थीं, जहां उन्होंने कई वीडियो रिकॉर्ड करके रखा था और अब उसे धीरे-धीरे सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर कर रही हैं. उन्हीं मे से एक संभावना सेठ ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वह भोजपुरी (Bhojpuri) स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) से मिलने के लिए दौड़ पड़ी, ऐसा इसलिए वह काफी दिनों बाद उनसे मुलाकात की. सिर्फ निरहुआ ही नहीं यहां पर भोजपुरी पावर स्टार और सिंगर पवन सिंह (Pawan Singh) भी पहुंचे, जहां संभावना ने निरहुआ के साथ मिलकर काफी खिंचाई भी की.

कैंसर से जूझ रहीं सोनाली बेंद्रे ने बेटे के बर्थडे पर शेयर किया इमोशनल वीडियो, लिखा- 'मुझे भरोसा नहीं हो रहा कि...'

इंस्टाग्राम पर शेयर किये वीडियो में संभावना कहती है, 'ये है अपना दिनेश... दिनेश बोल रहा है कि हम पूरा जीवन आपके साथ हैं और ये मेरी जान है.' फिर भोजपुरी के एक और सुपरस्टार एक्टर पवन सिंह भी यहां पहुंच जाते हैं, जिनका मजाक उड़ाते हुए

देखें वीडियो-


संभावना सेठ बोलती हैं, 'ये हमारी भोजपुरी इंडस्ट्री का गुंडा है. इस गुंडा को दिनेश संभाल सकता है और कोई संभाल भी नहीं सकता.' फिर संभावना सेठ मजाक में पवन सिंह के गले में पहने हुए सोने की चेन को निकाल कर दिखाना शुरू कर देती हैं.

भोजपुरी बेबी डॉल ने पंजाबी गाने पर अंखियों से चलाए तीर, वीडियो हुआ वायरल

बता दें, मलेशिया की राजधानी क्वालालंपुर में आयोजित अवॉर्ड समारोह में रंगारंग कार्यक्रमों के बीच विभिन्न श्रेणी में अवॉर्ड वितरित किए गए. मलेशिया में सम्पन्न हुए चौथे अंतरराष्ट्रीय भोजपुरी फिल्म अवॉर्ड में मेगा स्टार रवि किशन को जहां भोजपुरी फिल्मों के जन्मदाता नजीर हुसैन के नाम से शुरू किए नजीर हुसैन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dinesh Lal Yadav Nirahua, Pawan Singh, Bhojpuri Cinema
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com