निरहुआ हिंदुस्तानी का सीन
- निरहुआ हिंदुस्तानी यूट्यूब पर सुपरहिट
- आम्रपाली हैं लीड रोल में
- निरहुआ की एक्टिंग है जोरदार
नई दिल्ली:
भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे जब भी साथ आते हैं, वे जबरदस्त धमाल करते हैं. यूट्यूब पर तो उनकी ट्यूनिंग इतनी कमाल की है कि उनके आगे सभी पानी भरते नजर आते हैं. निरहुआ और आम्रपाली की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी' को यूट्यूब पर चार करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं. 'निरहुआ हिंदुस्तानी' साल 2014 में रिलीज हुई थी. पहले इसे बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला था, लेकिन कुछ दिन बाद इसने रफ्तार पकड़ ली और फिल्म सुपरहिट रही थी.
YouTube पर इस 'सिपाही' का वीडियो हुआ Viral, एक करोड़ से ज्यादा हो चुके हैं Views
इस फिल्म के एक्शन और लोकेशन देखकर बॉलीवुड को जाएंगे भूल, Teaser हुआ Viral
यही नहीं, निरहुआ की दूसरी फिल्म 'निरहुआ रिक्शावाला-2' भी चार करोड़ व्यू हासिल कर चुकी है. इस तरह पहले नंबर पर 'निरहुआ हिंदुस्तानी' है तो दूसरे पर 'निरहुआ रिक्शावाला-2' है. इन दोनों फिल्मों को निरहुआ एंटरटेनमेंट की सहयोगी कंपनी निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज किया है.
'निरहुआ चलल लंदन' का दूसरा पोस्टर हुआ रिलीज, कुछ ऐसी होगी जबरदस्त कहानी
निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड की 'बेटा' और 'राम लखन' को भी खूब पसंद किया जा रहा है. इन सभी फिल्मो में निरहुआ और आम्रपाली दुबे की रोमांटिक जोड़ी है. आपको बता दें कि निरहुआ हिंदुस्तानी, निरहुआ रिक्शावाला 2 और राम लखन तीनो का निर्माण निरहुआ एंटरटेनमेंट के बैनर तले निर्माता प्रवेश लाल यादव ने किया था जबकि तीनो ही फिल्मो के निर्देशक हैं सतीश जैन.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Nirahua Hindustani, Amrapali Dubey