विज्ञापन
This Article is From Nov 27, 2017

Youtube पर आम्रपाली का कहर, 24 घंटे में दो मिलियन लोग देख चुके हैं ये फिल्म

भोजपुरी फिल्मों की लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे की जुबली स्टार निरहुआ के साथ डेब्यू फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ ने बॉक्स ऑफिस और डिजिटल प्लेटफार्म पर कामयाबी के झंडे गाड़े थे, अब ये फिल्म भी कुछ ऐसा ही कर रही है...

Youtube पर आम्रपाली का कहर, 24 घंटे में दो मिलियन लोग देख चुके हैं ये फिल्म
'निरहुआ हिंदुस्तानी-2' में आम्रपाली दुबे
  • निरहुआ के साथ है लीड जोड़ी
  • यूट्यूब सेंसेशन है आम्रपाली दुबे
  • करोड़ों में हैं उनके गानों को व्यू
नई दिल्ली: भोजपुरी फिल्मों की लकी अदाकारा आम्रपाली दुबे की जुबली स्टार निरहुआ के साथ लॉन्चिंग फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ ने बॉक्स ऑफिस और डिजिटल प्लेटफार्म पर कामयाबी के झंडे गाड़े थे और उन्हें रातोरात स्टार बना दिया था. इसके बाद ‘निरहुआ हिंदुस्तानी-2’ आई तो यह भी जबरदस्त हिट रही थी. इस फिल्म के गाने औऱ ट्रेलर दोनों ने ही धूम मचाई थी. अब फिल्म यूट्यूब पर रिलीज हो गई है, और यहां भी इसने हंगामा बरपा रखा है. ‘निरहुआ हिंदुस्तानी-2’ को 24 घंटे पहले यूट्यूब पर रिलीज किया गया था और अब ये दो मिलियन का आंकड़ा पार कर चुकी है. भोजपुरी एक्टर निरहुआ बिग बॉस में भी पारी खेल चुके हैं

Youtube पर मचाई इस गाने ने ऐसी धूम, लोग हैं कि देखे ही जा रहे हैं



बता दें कि निर्माता राहुल खान की इस फिल्म को मंजुल ठाकुर ने डायरेक्टट किया है. निरहुआ और आम्रपाली दुबे के साथ इस फिल्म से एक नई अदाकारा संचिका बनर्जी भी लॉन्च हुई थी. जुबली स्टार निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने दर्शकों के इस प्यार से अभिभूत होकर बताया कि अच्छी फिल्मों का दर्शक इंतजार करते ही रहते हैं.

किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं आम्रपाली दुबे की पॉपुलैरिटी, हर मामले में अव्वल

‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ की तरह ‘निरहुआ  हिंदुस्तानी-2’ को भी दर्शकों ने कई बार देखा था यही वजह है कि यूट्यूब पर लांच होते ही दर्शको ने उसे हाथोहाथ लिया. इस धमाकेदार कामयाबी की वजह से ही आम्रपाली दुबे को यूट्यूब क्वीन भी कहा जाता है. 

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...  
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Nirahua Hindustani
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com