Bhojpuri Cinema: आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) का डांस वीडियो हुआ हिट
- आम्रपाली-निरहुआ का वीडियो वायरल
- सिपाही के गाने पर जमकर थिरके
- भोजपुरी की सुपरहिट जोड़ी है
नई दिल्ली:
भोजपुरी सिनेमा (Bhojpuri Cinema) की यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) का एक रिहर्सल वीडियो खूब देखा जा रहा है. आम्रपाली दुबे इस वीडियो में अपने को-स्टार और भोजपुरी के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ डांस की रिहर्सल कर रही हैं. वीडियो में आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) को कोरियोग्राफर कोरियोग्राफी सिखा रहे हैं और भोजपुरी (Bhojpuri) के दोनों सुपरस्टार इसे बहुत ही शिद्दत के साथ कर भी रहे हैं.
सपना चौधरी ने स्टेज पर चलाया 'चेतक' तो होने लगी नोटों की बरसात, Video हुआ वायरल
Bigg Boss 12: अनूप जलोटा के निकलते ही जसलीन के बदले तेवर, शिवाशीष से बढ़ी नजदीकियां, बोलीं- अब मैं सिंगल हूं
आम्रपाली दुबे (Aamarpali Dubey) और निरहुआ (Nirahua) का ये वीडियो 'सिपाही (Sipahi)' फिल्म का है. इस सॉन्ग में आम्रपाली दुबे और निरहुआ की जबरदस्त केमिस्ट्री दिख रही है. लेकिन मजेदार बात उनकी डांस प्रैक्टिस है. वे बहुत ही शानदार ढंग से प्रैक्टिस कर रहे हैं, और स्टेप्स को भी अच्छे ढंग से कॉपी कर रहे हैं. इस तरह रिहर्सल का ये वीडियो वाकई काफी खास बन गया है.
कंगना रनौत को सोनम कपूर पर आया गुस्सा, बोलीं- पिता की वजह से है पहचान, एक्टिंग भी नहीं आती
भोजपुरी जोड़ी चांदनी सिंह-कल्लू का नवरात्र पर धमाल, 'सलोनी के मम्मी' Video हुआ वायरल
निरहुआ (Nirahua) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा की सुपरहिट जोड़ी है, और जब भी दोनों साथ आते हैं तो तहलका मचा देते हैं. निरहुआ और आम्रपाली की अगली भोजपुरी (Bhojpuri) फिल्म 'निरहुआ चलल लंदन' है, जिसकी शूटिंग लंदन में अंजाम दी गई है और फिल्म को काफी भव्य स्तर पर बनाया गया है. यही नहीं, 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' में भी निरहुआ और आम्रपाली का हंगामा नजर आएगा. अभी से माना जा रहा है कि दोनों की जोड़ी पहली फिल्मों से ज्यादा कामयाबी हासिल करेंगी.
...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Bhojpuri Cinema, Bhojpuri Viral Video, Amrapali Dubey Dance Video, Nirahua Songs