विज्ञापन
This Article is From Oct 20, 2020

Bhojpuri: अंजना सिंह छतरी हाथ में लेकर नाचती आईं नजर बोलीं 'इश्क हुआ'...देखें Video

Bhojpuri: भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस हाथों में छाता लेकर सड़क पर झूमती नजर आ रही हैं.

Bhojpuri: अंजना सिंह छतरी हाथ में लेकर नाचती आईं नजर बोलीं 'इश्क हुआ'...देखें Video
Bhojpuri: अंजना सिंह (Anjana Singh) का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है
  • अंजना सिंह का वीडियो हुआ वायरल
  • छतरी लिए सड़क पर झूमती आईं नजर
  • रोमांटिक गाने पर दिए जबरदस्त एक्सप्रेशंस
नई दिल्ली:

भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ अपने वीडियो और फोटो शेयर करती हैं, जो खूब वायरल भी होती हैं. अब हाल ही में एक्ट्रेस का एक और वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो को भोजपुरी एक्ट्रेस अंजना सिंह (Anjana Singh Instagram) ने अपने इंस्टाग्राम रील से किया है, जिसमें वह साड़ी पहने हुए नजर आ रही हैं. साथ ही उन्होंने हाथ में छाता लिया हुआ है और सड़क पर 'इश्क हुआ (Ishq Hua Song)' गाने पर झूमती नजर आ रही हैं.

वीडियो में अंजना सिंह (Anjana Singh) ब्लू कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं, जिसमें वह काफी खूबसूरत लग रही हैं. साथ ही एक्सप्रेशंस देते हुए छतरी को घुमा भी रही हैं. इस वीडियो में एक्ट्रेस के एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं, साथ ही फैंस भी उनके वीडियो को लेकर खूब तारीफें कर रहे हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. वीडियो को देखकर लग रहा है कि यह उनकी किसी फिल्म की शूटिंग के दौरान का है.

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में जन्मीं अंजना सिंह (Anjana Singh) भोजपुरी फिल्मों और भोजपुरी टीवी सीरियल्स में अपने काम के लिए खूब जानी जाती हैं. उन्होंने एक और फौलाद से भोजपुरी सिनेमा में कदम रखा था. इसके अलावा भाग न बचे कोई से उन्होंने भोजपुरी टीवी सीरियल्स में अपनी पहचान बनाई थी. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anjana Singh, Anjana Singh Video, Anjana Singh Bhojpuri Actress, Anjana Singh Instagram, Anjana Singh Dance On Ishq Hua Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com