विज्ञापन

अंजना सिंह के लिए अक्टूबर है खास, तीन फिल्मों में दिखाएंगी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाली बहू से लेकर नारी का साहस

‘पतोहिया हंटरवाली’ सहित तीन भोजपुरी फिल्मों का जल्द भोजपुरी सिनेमा पर डिजिटल प्रीमियर होगा, जिसमें अंजना सिंह नजर आएंगी और दहेज प्रथा के खिलाफ बुलंद आवाज, दिल की खूबसूरती और महिला शक्ति की कहानियां दिखाएंगी.  

अंजना सिंह के लिए अक्टूबर है खास, तीन फिल्मों में दिखाएंगी अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाली बहू से लेकर नारी का साहस
अंजना सिंह की 3 भोजपुरी फिल्में, इस यूट्यूब पर अक्टूबर में आएंगी
नई दिल्ली:

भोजपुरी सिनेमा के दर्शकों के लिए अक्टूबर का महीना खास होने जा रहा है. एडवाइज भोजपुरी सिनेमा के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर जल्द ही तीन भोजपुरी फिल्मों का वर्ल्ड डिजिटल प्रीमियर होने जा रहा है. इनमें टीआरपी क्वीन अंजना सिंह की ‘पतोहिया हंटरवाली', ‘मोटकी दुल्हनिया 3' और ‘नारी' शामिल हैं. तीनों फिल्मों की कहानियां अलग-अलग विषयों पर आधारित हैं, जो दर्शकों को मनोरंजन के साथ सामाजिक संदेश और भावनात्मक अनुभव भी देंगी. 

‘पतोहिया हंटरवाली'  

भोजपुरी सिनेमा की लोकप्रिय एक्ट्रेस अंजना सिंह अभिनीत फिल्म ‘पतोहिया हंटरवाली' अपने दमदार कथानक और एक लड़ाकू बहू के किरदार को लेकर खास है. फिल्म में अंजना सिंह अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने वाली बहू के रूप में नजर आएंगी. फिल्म की कहानी के केंद्र में पारिवारिक परिस्थितियों, महिलाओं के आत्मसम्मान और अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जैसे विषय हैं. रेनू विजय फिल्म्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस भोजपुरी फिल्म के निर्माता डॉ. संदीप उज्ज्वल और सुशांत उज्ज्वल हैं, जबकि प्रस्तुति निशांत उज्ज्वल की है. फिल्म का निर्देशन रवि सिन्हा ने किया है. फिल्म में अंजना सिंह के साथ रवि त्रिपाठी, प्रियांशु सिंह, पुष्पेंद्र, सोनिया मिश्रा, अनूप अरोड़ा, धामा वर्मा, गोपाल चौहान और जे नीलम सहित अन्य कलाकार नजर आएंगे. जे नीलम फिल्म में सास की भूमिका में दिखाई देंगी. फिल्म के लेखक नन्हे पांडे हैं और संगीत साजन मिश्रा तथा भरत चौहान ने तैयार किया है. 

देखें ट्रेलर-

यह भी पढ़ें | अक्षरा सिंह का गाना हुआ रिलीज, सप्तमी पर गूंजा ‘दुर्गा मइया से सीख ना धूल चटावे के'

‘मोटकी दुल्हनिया 3'  

रविंद्र सिंह निर्मित और रितेश ठाकुर निर्देशित भोजपुरी फिल्म ‘मोटकी दुल्हनिया 3' प्यार, भावनाओं और रिश्तों की अहमियत को सामने लाती है. फिल्म में नेहा श्री और विक्रांत सिंह राजपूत मुख्य भूमिकाओं में हैं. आर-विजन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की प्रस्तुति इस फिल्म की कहानी विशाल पांडेय ने लिखी है. फिल्म का मुख्य संदेश है कि इंसान की असली खूबसूरती उसके चेहरे से नहीं, बल्कि उसके दिल, व्यवहार और सच्चाई से पहचानी जाती है. लक्ष्मी की कहानी के जरिए प्यार और भावनाओं के महत्व को सामने लाने का प्रयास किया गया है. फिल्म के गीत चंदन बाबू, नवीन श्रीवास्तव और राज बाबर ने लिखे हैं, जबकि सिनेमैटोग्राफी कुणाल जेना ने की है. फिल्म की भावनात्मक कहानी दर्शकों को रिश्तों के वास्तविक महत्व से रूबरू कराएगी. 

ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें-

‘नारी'  

विश्वमूर्ति फिल्म्स प्रोडक्शन की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘नारी' महिलाओं के संघर्ष, साहस और आत्मसम्मान की कहानी को केंद्र में रखती है. फिल्म में संजना पांडेय और गौरव झा प्रमुख भूमिकाओं में हैं. इनके अलावा किरण सिंह, निशा तिवारी, रामसुजान सिंह, केके गोस्वामी, मटरू, जय सिंह, सुबोध सेठ, शाइना सिंह, संजय मिश्रा, पिंकी सहाय और प्रदीप महादेव पवार सहित कई कलाकार नजर आएंगे.  फिल्म के निर्माता संजय पांडेय और देवेंद्र बंसल हैं. इसका संगीत मुन्ना दुबे ने तैयार किया है, जबकि गीत प्यारेलाल यादव, राजेश मिश्रा और शेखर मधुर ने लिखे हैं. ‘नारी' में महिलाओं की ताकत, उनके संघर्ष और विपरीत परिस्थितियों का साहस के साथ सामना करने की क्षमता को मनोरंजक अंदाज में प्रस्तुत किया गया है. महिला सशक्तिकरण और आत्मसम्मान जैसे विषय इस फिल्म को खास बनाते हैं. 

ट्रेलर देखने के लिए क्लिक करें-

यह भी पढ़ें | दिव्या भारती का 24 साल पुराना गाना, जिसपर गुरुग्राम की रामलीला में शूर्पणखा ने किया डांस, वीडियो वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anjana Singh, Bhojpuri Movie, Bhojpuri Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com