विज्ञापन
This Article is From Oct 22, 2018

आम्रपाली दुबे का मुंबइया अवतार हिट, 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' में ढाया कहर; देखें Video

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) जिस भी फिल्म में होती हैं, दर्शकों में उत्साह काफी ज्यादा होता है. नए गाने 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' में भी आम्रपाली का अंदाज कातिलाना है.

आम्रपाली दुबे का मुंबइया अवतार हिट, 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' में ढाया कहर; देखें Video
Bhojpuri Cinema: 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के गाने में आम्रपाली दुबे
  • आम्रपाली दुबे का नया गाना रिलीज
  • 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' में मुबइयां अवतार में दिखेंगी
  • छठ के मौके पर रिलीज होगी निरहुआ की फिल्म
नई दिल्ली: भोजपुरी इंडस्ट्री की यूट्यूब क्वीन के नाम से मशहूर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Nirahua) की फिल्म 'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' (Nirahua Hindustani 3) का ट्रेलर रिलीज के साथ ही यूट्यूब पर धूम मचा रहा है. इसके अब तक 56 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का नया सॉन्ग 'चिकन बिरयानी चंपा की जवानी' रिलीज किया है, जिसमें आम्रपाली दुबे की अदाएं देखते ही बन रही है. वैसे, आम्रपाली दुबे जिस भी फिल्म में होती हैं, दर्शकों में उत्साह काफी ज्यादा होता है. इस नए गाने में भी आम्रपाली का अंदाज वाकई कातिलाना है. 'चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी (Chicken Biryani Champa Ki Jawani) गाना 20 अक्टूबर को यूट्यूब पर रिलीज हुआ था, इसे अब तक 6 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है.

आम्रपाली दुबे और अक्षरा सिंह के बीच हुई पिलो फाइट, पलंग पर यूं तहलका मचाती दिखीं भोजपुरी एक्ट्रेस; Video Viral

देखें, वीडियो...


'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' के गाने 'चिकन बिरयानी चम्पा की जवानी (Chicken Biryani Champa Ki Jawani) में आम्रपाली दुबे मुबइयां स्टाइल में दिख रही हैं. आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) फिल्म में मुंबइया भाजीवाली बनी हुई हैं. 

निरहुआ बेल रहे किचन में रोटियां, मां से बोले बहुएं गईं तो क्या हुआ मैं बनाऊंगा खाना; देखें Video

'निरहुआ हिंदुस्तानी 3' में दिनेश लाल यादव (Dinesh Lal Yadav) का किरदार काफी मजेदार दिख रहा है. वह गांव से मुबंई शहर कमाने पहुंचते हैं, जहां उन्हें शहरी लड़की से प्यार हो जाता है और फिर कहानी में कई ट्विस्ट दिखाई देंगे. 'निरहुआ हिंदुस्तानी 2' का निर्देशन भी मंजुल ठाकुर ने ही किया था, यही नहीं निरहुआ एंटरटेनमेंट की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'घूंघट में घोटाला' का निर्देशन भी उन्होंने ही किया. 

देखें, वीडियो...


सपना चौधरी ने शादी के घर में किया देसी डांस, Video में कुछ ऐसा दिखा जबरदस्त नजारा

आपको बता दें कि 'निरहुआ हिंदुस्तानी' सीरीज की पिछली दोनों  फिल्मों की तरह इस फिल्म में भी जुबली स्टार निरहुआ (Nirahua) और यूट्यूब क्वीन आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की रोमांटिक जोड़ी दिखने वाली है. इनके साथ ड्रीम गर्ल शुभी शर्मा, संजय पांडे, किरण यादव, समर्थ चतुर्वेदी, आशीष सेन्द्रे, श्वेता वर्मा भी मुख्य भूमिका में हैं.

...और भी हैं बॉलीवुड से जुड़ी ढेरों ख़बरें...
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bhojpuri Cinema, Amrapali Dubey, Nirahua Hindustani 3, Nirahua
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com