चक्रवात बिपरजॉय (Biparjoy) की लैंडफॉल प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, गुजरात के तट पर करीब 125 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवा और भारी बारिश शुरू हो चुकी है. गुजरात के जिस इलाके में समुद्र तट से यह चक्रवाती तूफान टकरा रहा है वहां एक ऐसे बुजुर्ग दंपति भी रहते हैं, जिन्होंने चक्रवात की वजह से एक बार नहीं, दो बार नहीं, बल्कि तीन बार अपने घर को टूटते हुए देखा है.