दिल्ली में चिकनगुनिया और डेंगू के कहर के बीच स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन की अनुपस्थिति के बारे में ट्विटर पर सवाल उठाया गया तो बेंगलुरू में सर्जरी के लिए गए मुख्यमंत्री केजरीवाल ने इस जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए कहा कि इस बारे में एलजी या पीएम से बात करें.
अगस्ता वेस्टलैंड मामले को लेकर आज दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर किए जुबानी हमले के बाद रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने पलटवार करते हुए कहा कि 'केजरीवाल को मुख्यमंत्री का पद छोड़कर सीबीआई ज्वॉइन कर लेनी चाहिए।'
दिल्ली के सिविल लाइंस एरिया में 4 अप्रैल को मर्सिडीज को तेज गति से दौड़ाकर कथित तौर पर एक व्यक्ति की मौत का कारण बना कक्षा 12वीं का छात्र शुक्रवार को 18 साल का हो गया।
सोमवार रात जिस तेज रफ्तार मर्सिडीज कार की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई, पुलिस का कहना है कि उसे नाबालिग चला रहा था जो कि 12वीं का छात्र है। वह दोस्तों के साथ सेलिब्रेशन कर रहा था।
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीती रात लंदन में आयोजित एक कार्यक्रम में करीब 60 हजार लोगों के बीच 80 मिनट का भाषण दिया था, जिसमें प्रधानमंत्री ने अलवर के इमरान की तारीफ करते हुए कहा कि असली भारत इमरान जैसे लोगों में ही बसता है।