विज्ञापन

सस्पेंस से भरी इस मिस्ट्री थ्रिलर को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, अखबार के टुकड़े खोलते है सच, 8 है IMDB रेटिंग

अमेजन प्राइम वीडियो पर यह एक मिस्ट्री थ्रिलर सीरीज है जिसमें नागा चैतन्य अक्किनेनी लीड रोल में हैं. इसकी IMDb रेटिंग 8 है, जिसमें अखबार के चंद टुकड़े सच से सामना करवाते है.

सस्पेंस से भरी इस मिस्ट्री थ्रिलर को देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे, अखबार के टुकड़े खोलते है सच, 8 है IMDB रेटिंग
Dhootha ( thriler web series)
IMDB

ott mystery thriller series: सच, खौफ और सस्पेंस के इर्द-गिर्द घूमती एक ऐसी क्राइम थ्रिलर सीरीज जो प्राइम वीडियो पर आते ही दर्शकों के रोंगटे खड़े कर देती है, क्योंकि इस थ्रिलर सीरीज में बीते दिनों की कहानी नहीं बल्कि उन घटनाओं का लगातार जिक्र होता है जो आने वाले समय की होती है. जिसे  अखबार के चंद टुकड़े
करते है.

 8 एपिसोड में मिलती है सुपरनैचुरल मिस्ट्री-  क्राइम थ्रिलर

 इसी रोंगटे खड़े कर देने वाले विषय पर यह फिल्म आधारित है. अमेजन प्राइम वीडियो की ये  सुपरनैचुरल मिस्ट्री-  क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज की आईएमडीबी रेटिंग 7.7 है और इसके ओटीटी पर कुल 8 एपिसोड आए हैं,  जिसे एख बार खत्म करके ही उठने का मन करता है.

 लीड में है नागा चैतन्य अक्किनेनी 

आठ एपिसोड की इस सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज का नाम है धूता (Dhootha).  '13B' और '24' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाने वाले फेमस डायरेक्टर विक्रम के. कुमार के इसका का निर्देशन किया है. इस सीरीज में तेलुगू एक्टर नागा चैतन्य अक्किनेनी ने लीड रोल प्ले किया है.

क्या है ध्रूता की कहानी

अमेज़न प्राइम  पर रीलीज हुई इस नई सीरीज 'ध्रूता' एक ऐसे पत्रकार सागर वर्मा (नागा चैतन्य अक्किनेनी) की कहानी है, जो एक बड़े अखबार में चीफ एडिटर के तौर पर काम शुरू करता है. सागर खुद को 'ध्रूता'  मानता था.यानी वह संदेशवाहक जो लोगों तक सच पहुंचाता है. लेकिन असलियत यह थी कि वह खुद एक भ्रष्ट पत्रकार था जो अपनी जीत पक्की करने के लिए किसी भी हद तक जा सकता था. साथ ही, सागर ने अपने सीनियर को चार्ल्स के खिलाफ़ भड़काकर चीफ़ एडिटर की पोस्ट हासिल की थी.

 चार्ल्स ही असल में इस रोल के लिए सही उम्मीदवार था. सागर ने सबको बताया कि चार्ल्स इस नौकरी के लिए सही नहीं है क्योंकि वह मानसिक रूप से अस्थिर है. सागर के पास सब कुछ था-दौलत, ताकत और शोहरत-लेकिन उसकी शानदार जिंदगी में तब भूचाल आता है जब एक अखबार की कटिंग में उसके कुत्ते की मौत की भविष्यवाणी की गई. शुरू में तो सागर ने इसे कोई मजाक समझता है, लेकिन जल्द ही वह भविष्यवाणी सच हो जाती है, जिसके बाद शुरू होता स्सपेंस हॉरर और क्राइम की सिलसिला.

 IMDB ने दी है  8/10 की शानदार रेटिंग

2003 में आई ध्रूता को IMDB ने  8/10 की शानदार रेटिंग दी है. ये सीरीज  बल्कि अपनी कहानी से बांधकर रखती है. इसमें इंसान के कर्मों, पत्रकारिता की सच्चाई और पुराने समय के छिपे हुए काले रहस्यों को बहुत खूबसूरती से दिखाया गया है.

 बारिश के बीच शूटिंग डालती है सीन में जान

पार्वती थिरुवोथु, प्रिया भवानी शंकर, प्राची देसाई और पसुपति जैसे शानदार एक्टर्स की परफॉर्मेंस इस सीरीज को और भी दमदार बनाती है, लगातार बारिश के बीच की गई शूटिंग और इसका सांसे थमा देने वाला बैकग्राउंड म्यूजिक इसे इंडियन OTT पर सबसे अच्छी सस्पेंस-थ्रिलर सीरीज में से एक बनाता है.

यह भी पढ़ें: 26 साल पहले राजस्थान के कुलधरा गांव में हुई थी इस हॉरर फिल्म की शूटिंग, क्रू मेंबर्स भी डर से छोड़ भागे थे सेट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Dhootha, OTT News, Crime Thriller Series, Entertainament, Web Series
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com