बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित जल्द ही छोटे पर्दे पर बिग बी को टक्कर देने वाली हैं. अपनी एक्टिंग के दम पर वह अब 24 साल बाद होस्ट के तौर पर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं. इस बात से वह काफी खुश लग रही हैं. इस बारे में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग बस एक ही बात कह रहे हैं कि मिस नेने बिग बी को टक्कर देने के लिए मैदान में उतर आई हैं.
माधुरी कौन बनेगा करोड़पति से बिग बी को देंगी टक्कर
दरअसल, बिग बी यानी अमिताभ बच्चन कई सालों से सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर आने वाले हिंदी क्विज़ शो कौन बनेगा करोड़पति को होस्ट कर रहे हैं. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के मुताबिक, एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित इस शो के मराठी वर्जन कोण होणार करोडपती (Kon Honaar Crorepati)की होस्ट बनकर आ रही हैं, जिसका प्रोमो मेकर्स ने शूट करके रिलीज़ कर दिया है.
शो का प्रोमो
जे कधीही घडलं नाही ते घडणार...
— Sony मराठी (@sonymarathitv) August 10, 2026
महाराष्ट्राच्या घराघरांत चर्चा रंगणार...
कारण आता खेळ बदलणार...!
सुरू होत आहे...
'कोण होणार करोडपती'...
लवकरच...
फक्त सोनी मराठी वाहिनीवर...!
( Sony Marathi, Kon Honaar Crorepati, Aata Khel Badalnar, आता खेळ बदलणार, कोण होणार करोडपती )… pic.twitter.com/9c0xy3ihig
चुलबुले अंदाज शो को होस्ट करती हुई दिखेंगी माधुरी
सोनी मराठी ने इसका प्रोमो जारी किया है, जिसमें माधुरी कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर हरे रंग की मुंबई साड़ी में अपने चुलबुले अंदाज के साथ शो को होस्ट करती नजर आ रही हैं. एक्स पर प्रोमो जारी करते हुए इसके मेकर्स ने बताया कि कुछ ऐसा होने वाला है जो पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने लिखा कि...
महाराष्ट्र के हर घर में चर्चा गूंजेगी...
क्योंकि अब खेल बदलने वाला है...!
शुरू हो रहा है...
'कौन बनेगा करोड़पति'...
जल्द आ रहा है...
सिर्फ़ सोनी मराठी चैनल पर...!
(सोनी मराठी, कौन होनार करोड़पति, आता खेल बदलनार, आता खेल बदलणार, कोण होनार करोडपती)
शो का हिस्सा बनकर है बेहद खुश
बता दें कि इस शो को आता खेल बदलणार यानी अब खेल बदलेगा अभियान के जरिए प्रमोट किया जा रहा है .माधुरी कहती हैं कि ऐसे शो का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं, जो लोगों को ज्ञान पाने और दृढ़ संकल्प करने के लिए प्रेरित करता है.
यह भी पढ़ें: KBC में पहली बार पहुंचे सनी देओल, पहले एपिसोड में आमिर खान की बात पर अमिताभ बच्चन ने दे दी वॉर्निंग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं