नेटफ्लिक्स की मशहूर एंथोलॉजी सीरीज मॉन्स्टर का चौथा सीजन 'मॉन्स्टर: द लिजी बोर्डेन स्टोरी (Monster The Lizzie Borden Story)' 17 सितंबर 2026 को दुनिया भर में रिलीज हुआ. रयान मर्फी और इयान ब्रेनन की इस क्राइम ड्रामा ने रिलीज के कुछ दिनों में ही दुनियाभर में धूम मचाकर रख दी. इस वेब सीरीज ने टॉप चार्ट पर कब्जा कर लिया, 92 देशों की लिस्ट में ये क्राइम ड्रामा सीरीज 60 देशो में नंबर वन पर चल रही है. नेटफ्लिक्स की मॉन्स्टर सीरीज ने साबित कर दिया है कि इस तरह की रियल क्राइम सीरीज की फैन्स में जबरदस्त दीवानगी है.
कितने एपिसोड हैं और स्टारकास्ट?
नेटफ्लिक्स की इस सीरीज में 8 एपिसोड हैं. सभी एपिसोड एक साथ नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध कराए गए हैं. यह लिमिटेड सीरीज है और लिजी बोर्डेन के केस पर फोकस है. शोरनर इयान ब्रेनन हैं. मुख्य भूमिका में एला बीटी लिजी बोर्डेन हैं. वॉरेन बीटी और एनेट बेनिंग की बेटी एला ने पहले 'फ्यूड: कैपोट बनाम द स्वान्स' में काम किया था. अन्य कलाकारों में विकी क्रीप्स, चार्ली हनमैन, रेबेका हॉल, बिली लर्ड और जेसिका बार्डेन शामिल हैं. हनमैन और क्रीप्स पिछले सीजन 'मॉन्स्टर: द एड गेन स्टोरी' में भी थे.
कितने देशों में टॉप पर?
फ्लिक्सपेट्रोल के 21 सितंबर के आंकड़ों के मुताबिक, ये वेब सीरीज 92 देशों में नेटफ्लिक्स चार्ट पर ट्रेंड कर रही है. इनमें से 60 देशों में यह नंबर 1 शो है. जिसमें अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली और न्यूजीलैंड जैसे देश शामिल हैं. वर्तमान में, ग्लोबली भी यह नेटफ्लिक्स का सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो बना हुआ है.
क्या है कहानी?
4 अगस्त 1892 को मैसाचुसेट्स के फॉल रिवर में एंड्रयू और एबी बोर्डेन की कुल्हाड़ी से हत्या हो गई. 32 वर्षीय लिजी मुख्य संदिग्ध बनीं. 1893 के मुकदमे में उन्हें बरी कर दिया गया, लेकिन मामला आज भी अनसुलझा माना जाता है. सीरीज विक्टोरियन घर में दमन, अपमान और महिलाओं की घुटन दिखाती है. शो में की काल्पनिक चीजें भी जोड़ी गई हैं.
मॉन्स्टर सीरीज का चौथा सीजन
'मॉन्स्टर: द लिजी बोर्डेन स्टोरी' नेटफ्लिक्स की मॉन्स्टर सीरीज का चौथा सीजन है या कहें चौथी कहानी है. आइए जानते हैं इसके बाकी तीन सीजन के बारे में...
- सीजन 1: मॉन्स्टर द जेफ्री डेहमर स्टोर, (रिलीज डेट सितंबर 2022)
- सीजन 2: मॉन्स्टर्स द लाइल ऐंड एरिक मेनेंडेज स्टोरी (रिलीज डेट सितंबर 2024)
- सीजन 3: मॉन्स्टर: द एड गेन स्टोरी (रिलीज डेट अक्तूबर 2025)
अगर आपको रियल लाइफ से जुड़ी क्राइम स्टोरीज देखने का शौक है तो इसे जरूर देख सकते हैं. अगर आप नेटफ्लिक्स की मॉन्स्टर सीरीज के फैन हैं तो ये आपके लिए ही है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं