विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2023

इस हफ्ते 'लस्ट स्टोरीज 2' ने जीता फैंस का दिल तो 'द विचर' को भी मिला भरपूर प्यार, देखें नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. दर्शक अपनी फेवरेट वेब सीरीज और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. इस हफ्ते भी नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है.

इस हफ्ते 'लस्ट स्टोरीज 2' ने जीता फैंस का दिल तो 'द विचर' को भी मिला भरपूर प्यार, देखें नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों और वेब सीरीज की लिस्ट
इस हफ्ते 'लस्ट स्टोरीज 2' ने जीता फैंस का दिल तो 'द विचर' को भी मिला भरपूर प्यार
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स पर हर हफ्ते नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज होती हैं. दर्शक अपनी फेवरेट वेब सीरीज और फिल्मों का बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. इस हफ्ते भी नेटफ्लिक्स पर कई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं, जिसे दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है. लेकिन कुछ फिल्में और वेब सीरीज ऐसी रही हैं, जिन्होंने इंडिया में धूम मचाई हुई है. इस हफ्ते भी बहुत सी नई फिल्मों को दर्शकों ने पसंद किया है. इनमें कुछ हॉलीवुड फिल्मों के नाम शामिल हैं. वहीं ऐसा ही कुछ वेब सीरीज में भी देखने को मिला है. 

बात करें हाल फिलहाल नेटफ्लिक्स की टॉप 10 फिल्मों की तो इंडिया में पहले नंबर एंथोलॉजी फिल्म लस्ट स्टोरीज 2.  यह फिल्म 29 जून को रिलीज हुई थी. जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं दूसरे नंबर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, भूमि पेडनेकर और सुमित व्यास की फिल्म अफवाह है. तीसरे नंबर पर हॉलीवुड फिल्म फास्ट एंड फ्यूरियस 9 और चौथे नंबर साउथ की फिल्म थेरा काधल है. वहीं पांचवें नंबर पर हॉलीवुड फिल्म नोबडी, छठे पर एक्सट्रैक्शन 2 और सातवें नंबर लस्ट स्टोरी, आठवें पर ओल्ड, नौंवे पर फिल्म गुमराह और दसवें पर स्नाइपर है. 

वहीं नेटफ्लिक्स की टॉप 10 वेब सीरीज पर नजर डालें तो इन दिनों हॉलीवुड वेब सीरीज द विचर पहले नंबर पर है. दूसरे पर नेवर हैव आई एवर और तीसरे नंबर पर हिंदी वेब सीरीज स्कूप है. चौथे पर सी यू इन माय 19थ लाइफ है. पांचवें पर कोरियर वेब सीरीज सेलिब्रिटी तो छठे पर रियलिटी शो सोशल करेंसी है. सातवें पर हिडन लव, आठवें पर टिन्ट्स, नौवें पर वेडनसडे और दसवें पर ब्लैक मिरर वेब सीरीज है. 

''वह हमेशा मेरा पक्ष लेती रही हैं'' - अपनी मां तनुजा के बारे में काजोल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix TOP 10 In India On July, Netflix TOP 10 Movies, Netflix TOP 10 Web Series, Top 10 OTT Web Series And Movies, Netflix Weekly Top 10 Web Series And Movies In India 2023
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com