Netflix Top 10 Movies in Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव के बावजूद पड़ोसी मुल्क के नेटफ्लिक्स यूजर्स भारतीय जासूसों और युद्ध फिल्मों के दीवाने नजर आते हैं. नेटफ्लिक्स पाकिस्तान के टॉप 10 मूवीज लिस्ट में तीन भारतीय फिल्में ऐसी हैं जो सीधे पाकिस्तान के खिलाफ थीम वाली हैं. इनमें से एक फिल्म तो लगातार 52 दिन से ट्रेंडिंग चार्ट पर किंग बनकर छाई हुई है. ये ट्रेंड न सिर्फ पाकिस्तानी ऑडियंस की पसंद दिखाता है बल्कि बॉलीवुड की कहानियों की कट्टर लोकप्रियता का भी सबूत है. आइए एक नजर डालते हैं कि पाकिस्तान में चल रहा किस भारतीय फिल्म का सिक्का...
यह भी पढ़ें: ओटीटी के सामने आमिर खान ने टेके घुटने, यूट्यूब के बाद अब इस ओटीटी पर रिलीज करेंगे ‘सितारे जमीन पर'
नेटफ्लिक्स पाकिस्तान टॉप 10 फिल्में | Netflix Top 10 Movies in Pakistan
- पीकी ब्लाइंडर्ड: द इमॉर्टल मैन
- बॉर्डर 2
- वॉर मशीन,
- अनोरा
- धुरंधर
- ग्लैडिएटर 2
- मेड इन कोरिया
- विकेड
- तलवार
- राजी
धुरंधर, बॉर्डर 2 और राजी | Dhurandhar, Border 2, Raazi
इस लिस्ट में तीन फिल्में ऐसी हैं जो पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को सीधे-सीधे निशाने पर लेती हैं: बॉर्डर 2, धुरंधर और राजी. इनमें सबसे ज्यादा चर्चा में है रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर धुरंधर. फिल्म में रणवीर सिंह अंडरकवर भारतीय एजेंट की भूमिका में हैं जो कराची के अंडरवर्ल्ड और आतंकवादी नेटवर्क में घुसपैठ करते हैं. यह फिल्म 52 दिन से लगातार ट्रेंडिंग में टॉप 5 में बनी हुई है.

यह भी पढ़ें: इस डायरेक्टर के लकी चार्म हैं Akshay Kumar, एक साथ बनाई 6 फिल्में, सारी की सारी सुपरहिट
दूसरी फिल्म बॉर्डर 2, 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध पर आधारित है. बॉर्डर फिल्म की तरह ही इसमें भारतीय जवानों की बहादुरी दिखाई गई है. रिलीज के तुरंत बाद यह टॉप 2 पर पहुंच गई.

तीसरी फिल्म आलिया भट्ट की 2018 की हिट स्पाई थ्रिलर राजी है. इसमें आलिया भट्ट पाकिस्तान में भारतीय जासूस बनकर घुसती हैं. 21 दिन से टॉप 10 में बनी हुई यह फिल्म अब भी पाकिस्तान में सबसे ज्यादा देखी जा रही है.

फिल्म विशेषज्ञों का कहना है कि बॉलीवुड की हाई-ऑक्टेन स्पाई और वॉर स्टोरीज पाकिस्तानी ऑडियंस को इसलिए पसंद आ रही हैं क्योंकि इनमें एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का परफेक्ट मिक्स है. कुल मिलाकर ये ट्रेंड एक बात साफ करता है, सिनेमा की दुनिया में दुश्मनी का कोई बॉर्डर नहीं होता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं