विज्ञापन
This Article is From Dec 21, 2022

2023 में ये वेब सीरीज मचाएंगी कोहराम, लिस्ट में 'मिर्जापुर 3' से लेकर रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' तक शामिल

साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जी5 और सोनीलिव पर कई धमाकेदार सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. पढ़ें पूरी लिस्ट.

2023 में ये वेब सीरीज मचाएंगी कोहराम, लिस्ट में 'मिर्जापुर 3' से लेकर रोहित शेट्टी की 'इंडियन पुलिस फोर्स' तक शामिल
2023 में इन वेब सीरीज का रहेगा इंतजार

साल 2022 में भले ही बॉलीवुड की फिल्में पिट गई हों लेकिन ओटीटी पर वेब सीरीज और शो को काफी पसंद किया गया. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दर्शकों की बढ़ रही संख्या ने ये संकेत दे दिया है कि आने वाला समय ओटीटी का ही होगा. साल 2023 में ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स, अमेजॉन प्राइम वीडियो, डिज्नी प्लस हॉटस्टार, जी5 और सोनीलिव पर कई धमाकेदार सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. आप भी ओटीटी पर वेब सीरीज और शो देखने के शौकीन हैं तो जान लें अगले साल कौन-कौन सी वेब सीरीज आने वाली हैं, जिसका सभी को इंतजार है.

इंडियन पुलिस फोर्स

रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित ये सीरीज दिल्ली पुलिस के एक युवा अधिकारी की कहानी दिखाएगी, जो घातक बम विस्फोटों के पीछे आतंकवादी मास्टरमाइंड को ट्रैक करता है और उसे सजा दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. इस सीरीज के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और शिल्पा शेट्टी ओटीटी पर डेब्यू करने वाले हैं. सीरीज अगले साल अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी.

स्कैम 2003

स्टांप घोटाले पर आधारित हंसल मेहता की वेब सीरीज ‘स्कैम 2003' भी अगले साल आने वाली है. इन वेब सीरीज को आप सोनी लिव पर देख सकेंगे. अभी सीरीज की रिलीज डेट को अनाउंस नहीं किया गया है.

हीरा मंडी

हीरा मंडी की कहानी आजादी से पहले की है. बंटवारे के पहले की इस कहानी में कोठों की सियासत को दिखाया जाएगा. बॉलीवुड के जाने माने डायरेक्टर संजय लीला भंसाली इस वेब सीरीज को बना रहे हैं. ये सीरीज अगले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

मिर्जापुर सीजन 3

मिर्जापुर सीरीज के पहले दो सीजन देख चुके दर्शक बेसब्री से इसके अगले सीजन का इंतजार कर रहे हैं, जो अगले साल खत्म होने जा रहा है. मिर्जापुर सीजन 3 साल 2023 में रिलीज होगी, हालांकि इसकी डेट का अभी ऐलान नहीं किया गया है. पंकज त्रिपाठी, अली फजल, श्वेता त्रिपाठी और रसिका दुगल जैसे कलाकारों से भरी ये सीरीज आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकेंगे.

फैमिली मैन सीजन 3

एक बार फिर मनोज बाजपेयी फैमिली मैन के तीसरे सीजन के साथ हाजिर होंगे. 2023 में वेब सीरीज का तीसरा पार्ट अमेजॉन प्राइम पर रिलीज किया जाएगा.

पाताल लोक सीजन 2

मोस्ट अवेटेड सीरीज के लिस्ट में शामिल पाताल लोक सीजन 2 भी अगले साल अमेज़न प्राइम पर रिलीज होगी. बताया जा रहा है कि एक्टर जयदीप अहलावत ने पाताल लोक के दूसरे सीज़न के लिए करोड़ों में चार्ज किया है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Most Awaited Hindi Web Series In 2023, Web Series In 2023, वेब सीरीज 2023, 2023 Web Series List, New Web Series 2023 List, Web Series 2023 List Hindi, Best Web Series 2022 List Hindi, Upcoming Web Series Hindi, Upcoming Web Series On Netflix, Upcoming Web Series Sequels, New Year 2023, New Year Day 2023, 2023 New Year Day, Happy New Year 2023, Happy New Year, 2023 New Year, New Year Gift Ideas, New Year Wishes, New Year Quotes, New Year History, New Year Eve, New Year, Bollywood Celebs Celebrating New Year, New Year Outfit Ideas
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com