मलयालम सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर 'लोका चैप्टर 1' ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. दुनियाभर में 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन करने के बाद अब 'लोका चैप्टर 1' ओटीटी (Lokah Chapter 1 OTT Release Date) प्लेटफॉर्म पर भी तहलका मचाने की तैयारी में है. साल 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल ‘लोका चैप्टर 1' जल्द ही आपके घर के स्क्रीन पर दस्तक देने वाली है. अब सिनेमाघरों में रिकॉर्ड तोड़ने के बाद, ये फिल्म ओटीटी पर कब रिलीज हो रही है और आप इसे किस प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं आइए जानते हैं.
कब और कहां देख सकेंगे फिल्म
‘लोका चैप्टर 1' जल्द ही जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जा सकती है. एक्स (X) पर जियो हॉटस्टार मलयालम ने एक ऑफिशियल पोस्ट शेयर करके बताया कि 'एक नए ब्रह्मांड की शुरुआत ‘लोका चैप्टर 1' जल्द ही आ रही है'. हालांकि, अभी तक इसकी ऑफिशियल स्ट्रीमिंग डेट का खुलासा नहीं हुआ है. फैंस सोशल मीडिया पर ये मांग कर रहे हैं कि फिल्म को हिंदी और अन्य भाषाओं में भी स्ट्रीम किया जाए. बता दें, मलयालम के अलावा यह फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगू में भी रिलीज हुई थी.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India
The beginning of a new universe.
— JioHotstar Malayalam (@JioHotstarMal) October 14, 2025
Lokah Chapter 1: Chandra — coming soon on JioHotstar.@DQsWayfarerFilm @dulQuer @kalyanipriyan @naslen__ @NimishRavi @SanthyBee#Lokah #LokahChapter1 #Wayfarerfilms #DulquerSalmaan #DominicArun #KalyaniPriyadarshan #Naslen #SuperheroFantasy… pic.twitter.com/BMlsbEJM0q
हीरोइन बनी हीरो
डोमिनिक अरुण के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में कल्याणी प्रियदर्शन ने एक सुपरहीरो का किरदार निभाया है. फिल्म में उनके साथ नसलेन, चंदू सलीम कुमार, अरुण कुरियन और सैंडी मास्टर लीड रोल में नजर आए. फिल्म 28 अगस्त 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी. इसकी कहानी और एक्टिंग दर्शकों को खूब पसंद आई. इसी वजह से ये फिल्म न केवल मलयालम बल्कि तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषाओं में भी हिट रही.
लोका: चैप्टर 1 का बजट और कलेक्शन
आईएमडीबी के मुताबिक, 'लोका चैप्टर 1' ने वर्ल्डवाइड 300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया और ये मलयालम फिल्म इंडस्ट्री की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है. यही नहीं, ये भारत में किसी भी एक्ट्रेस की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म भी बन गई है. इसका बजट लगभग 40 करोड़ रुपये है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं