साउथ स्टार यश एक बार फिर चर्चा में हैं. वजह है उनकी आने वाली फिल्म टॉक्सिक के बोल्ड सीन. अब कन्नड़ एक्ट्रेस रिशिका सिंह ने इन पर आपत्ति जताई है. रिशिका ने इस पर भी सवाल खड़े किए कि यश इस तरह के सीन का हिस्सा कैसे बने. रिशिका ने अपनी बात कहते हुए कुछ ऐसा कह दिया जिससे कि ऑनलाइन मौजूद यश के फैन्स भी नाराज हो गए. रिशिका ने यश को कर्नाटका से बाहर निकालने की बात कही थी.
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में रिशिका ने कहा कि वह टॉक्सिक ट्रेलर में दिखाए गए रोमांटिक और इंटिमेट सीन से वह काफी निराश हुई हैं. यश से सीधे बात करते हुए उन्होंने कहा, मैंने उम्मीद की थी कि वह महिलाओं के प्रति सम्मान दिखाएंगे. क्योंकि वे एक पति हैं और पिता भी हैं. रिशिका ने यह भी कहा कि ट्रेलर में जो भी जिस तरह दिखाया गया है उससे वह सहमत नहीं हैं. रिशिका बातों बातों में कह गईं कि 'अगर महिलाओं का सम्मान नहीं होगा तो हम तुम्हें कर्नाटक से बाहर निकाल देंगे.' वीडियो के आखिर में उन्होंने कई बार 'आई एम टॉक्सिक' कहा. ये वीडियो सोशल मीडिया पर तुरंत वायरल हो गया. सोशल मीडिया यूजर्स ने सवाल उठाए कि आखिर दो अडल्ट एक्टर्स के बीच कन्सेंट के साथ शूट हुए इन सीन पर उन्हें क्या आपत्ति है. कुछ लोग रिशिका की ही पुरानी तस्वीरें निकाल कर शेयर करने लगे.
टॉक्सिक का बजट और रिलीज डेट
यश के लीड रोल वाली 'टॉक्सिक' 26 अगस्त को रिलीज होने वाली है. वहीं अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इंटरनेट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक मेकर्स इस फिल्म को बनाने में अब तक करीब 500 से 1000 करोड़ रुपये तक खर्च चुके हैं. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर पहले श्रद्धा कपूर की ईठा से हो रही थी लेकिन फिर किन्हीं वजहों से इसे दिसंबर तक डिले कर दिया गया. अब ईठा 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं