विज्ञापन
This Article is From Aug 08, 2022

Delhi Crime Season 2 Trailer: बुजुर्गों की हत्या करने वाले सीरियल किलर को पकड़ेंगी डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी, इस दिन रिलीज होगा 'दिल्ली क्राइम 2'

बहुचर्चित और अवॉर्ड विनिंग वेब सीरीज दिल्ली क्राइम का दूसरा सीजन जल्द रिलीज होने वाला है. बीते दिनों दिल्ली क्राइम 2 का टीजर रिलीज हुआ था. जिसे काफी पसंद किया गया था. अब दिल्ली क्राइम 2  का ट्रेलर रिलीज हो गया है

Delhi Crime Season 2 Trailer: बुजुर्गों की हत्या करने वाले सीरियल किलर को पकड़ेंगी डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी, इस दिन रिलीज होगा 'दिल्ली क्राइम 2'
दिल्ली क्राइम 2
नई दिल्ली:

बहुचर्चित और अवॉर्ड विनिंग वेब सीरीज दिल्ली क्राइम का दूसरा सीजन जल्द रिलीज होने वाला है. बीते दिनों दिल्ली क्राइम 2 का टीजर रिलीज हुआ था. जिसे काफी पसंद किया गया था. अब दिल्ली क्राइम 2  का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसे देखने के बाद इस वेब सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शक और अभिनेत्री शेफाली शाह के फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ जाएगी। दिल्ली क्राइम का पहला सीजन साल 2012 में दिल्ली में हुए निर्भया कांड पर आधारित था. लेकिन इसके सीजन 2 की कहानी सीरियल किलर पर आधारित है. 

दिल्ली क्राइम 2 में एक बार फिर से शेफाली शाह डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी के रोल में दिखाई देने वाली हैं. वहीं सीरियल किलर को ढूंढने वह अपनी पुरानी टीम के साथ नजर आएंगी. दिल्ली क्राइम 2 के ट्रेलर में दिखाया गया है कि कैसे अमीर और गरीब के बीच क्राइम की कड़ी जुड़ी होती है. वेब सीरीज के ट्रेलर को देखकर कहा जा सकता है कि दिल्ली क्राइम 2 में डीसीपी वर्तिका चतुर्वेदी उस सीरियल किलर की तलाश करेंगी जो सिर्फ बुजुर्गों की बेरहमी से हत्या कर रहा है. 

वेब सीरीज के ट्रेलर में कई तरह का सस्पेंस और थ्रिलर भी देखने को मिल रहा हैं. दिल्ली क्राइम 2 इस महीने 26 तारीख को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. सोशल मीडिया पर दिल्ली क्राइम 2 का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है. वेब सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शक ट्रेलर को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आपको बता दें कि दिल्ली क्राइम सीजन 1 काफी सुर्खियां बटोर चुका है. इसको बहुचर्चित इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड भी मिल चुका है. इसके दूसरे सीजन का फैंस लंबे वक्त से इंतजार कर रहे थे. 

कियारा आडवाणी ने अपनी हिट फिल्मों के बारे में की बात

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Crime 2, Delhi Crime Season 2 Trailer, Delhi Crime Season 2, Delhi Crime S2, Delhi Crime, Shefali Shah
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com