विज्ञापन

Panchayat Season 5: पंचायत 5 का खुल गया राज, क्रांति देवी ने बताया कौन होगा उप-प्रधान, बनराकस ने बताया क्या है कहानी और कब आएगा नया सीजन

Panchayat Season 5 Plot: 'पंचायत सीजन 5' में होंगे कई धमाकेदार ट्विस्ट, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवर और अशोक पाठक ने प्राइम वीडियो की सीरीज को लेकर खोले राज.

Panchayat Season 5: पंचायत 5 का खुल गया राज, क्रांति देवी ने बताया कौन होगा उप-प्रधान, बनराकस ने बताया क्या है कहानी और कब आएगा नया सीजन
Panchayat Season 5 Release Date: पंचायत सीजन 4 की कहानी से लेकर रिलीज डेट तक सब जानें
Social Media
नई दिल्ली:

Panchayat Season 5 Release Date: टीवीएफ की सबसे पसंदीदा सीरीज में से एक है 'पंचायत'. इसके हर एक एपिसोड ने अपनी दिलचस्प और शानदार कहानी से दर्शकों को बांधे रखा है. हाल ही में एक समिट के दौरान, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और अशोक पाठक ने सीरीज के इस सबसे बहुप्रतीक्षित अगले चैप्टर पर खुलकर बात की. पूर्व विपक्ष के दोबारा सत्ता में आने के बाद फुलेरा के बदलते समीकरणों पर रोशनी डालते हुए, एक्टर्स ने यह हिंट दिया कि आगे गांव में क्या होने वाला है. कहानी के बड़े राज छिपाकर रखते हुए, उन्होंने इशारा किया कि 'पंचायत सीजन 5' कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएगा, जो पिछले सीजन्स के मुकाबले एक बिल्कुल अलग और मजेदार अनुभव देने का वादा करता है.

बनराकस (भूषण) का रोल निभाने वाले दुर्गेश कुमार, जिन्होंने बृज भूषण और मंजू देवी को हराकर ग्राम पंचायत पर सफलतापूर्वक कब्जा कर लिया है, पंचायत 5 के प्लॉट पर बात करते दिखे. उन्होंने कहा, 'ऐसे तो नहीं बता सकते, वरना ऑडियंस का कॉमिक टाइमिंग खराब हो जाएगा. लेकिन, इस बार भी आनंद आने वाला है.'

दुर्गेश की बात को दोहराते हुए, अशोक पाठक उर्फ बिनोड ने शेयर किया, 'मजा आएगा. इस बार का सीजन कुछ अलग, हटके होगा। रोमांच ज्यादा होने वाला है.'

कौन बनेगा उपप्रधान

'पंचायत सीजन 4' एक बेहद दिलचस्प मोड़ पर खत्म हुआ था, जिसने दर्शकों को यह जानने के लिए बेताब छोड़ दिया कि नए चुने हुए नेतृत्व में आखिरकार फुलेरा की कमान कौन संभालेगा. गांव के अगले उप-प्रधान की पहचान अभी भी रहस्य के घेरे में है, ऐसे में आने वाले सीजन से यह सस्पेंस खुलने और फुलेरा के राजनीतिक समीकरणों के सामने आने की उम्मीद है.

जब इस बारे में पूछा गया, तो फुलेरा की नई प्रधान, क्रांति देवी का रोल निभाने वाली सुनीता राजवर ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'घर की बात, घर में ही रहेगी. वो हम आपको स्टेज पे नहीं बताएंगे. हमारे राइटर्स हैं जिन्होंने बहुत अच्छा लिखा हुआ है. सीजन 1 से लेके सीजन 5 तक मेंटेन करना, गांव की सरलता भी मेंटेन करना, मसाला भी मेंटेन करना. उनकी लिखावट और हम कलाकारों की कारीगरी एक साथ स्क्रीन पे देखने में मजा आएगा. अभी बता देंगे तो मज़ा खत्म हो जाएगा.'

यह भी पढ़ें: भटकंडी में पकड़ौआ विवाह, डायन और पॉलिटिक्स, जानें कैसी है ग्राम चिकित्सालय 2, पढ़ें रिव्यू

कब आएगा पंचायत?

पंचायत के एक्टर्स ने शो के अगले सीजन के लिए उत्सुकता को काफी बढ़ा दिया है. हालांकि 'पंचायत सीजन 5' की रिलीज डेट का खुलासा होना अभी बाकी है, लेकिन अमेजन प्राइम वीडियो ने घोषणा की है कि नए एपिसोड इसी जल्द ही स्ट्रीम होने शुरू हो जाएंगे.

छह साल में बनी सुपरहिट

इसके अलावा, 'पंचायत' सोशल मीडिया पर भी एक सनसनी बन चुका है. असल में, इसने एंटरटेनमेंट की दुनिया को जितेंद्र कुमार और फैसल मलिक जैसे कुछ बेहतरीन एक्टर्स से रूबरू कराया है. साल 2020 में पहली बार लॉन्च हुई 'पंचायत', ग्रामीण भारत के अपने असली चित्रण और एक गांव के पंचायत सचिव के रूप में काम करने वाले इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के इर्द-गिर्द बुनी गई रिलेटेबल कहानी की वजह से बहुत जल्द लोगों की पसंदीदा बन गई. पिछले कुछ साल में, इस सीरीज ने अपनी सादगी, ह्यूमर और इमोशनल डेप्थ के लिए क्रिटिक्स से खूब तारीफें बटोरी हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Panchayat Season 5, Panchayat 5, Panchayat Season 5 Release Date, OTT News, Prime Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com