Baby John on OTT: बेबी जॉन का एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है. फिल्म का निर्देशन कलीज ने किया है और इसमें बड़ी स्टारकास्ट नजर आएगी. बेबी जॉन में वरुण धवन लीड रोल में हैं, उनके साथ कीर्ति सुरेश, वामिका गब्बी, राजपाल यादव और जैकी श्रॉफ भी हैं. खास बात ये है कि फिल्म में सलमान खान, सान्या मल्होत्रा और शीबा चड्ढा का स्पेशल कैमियो भी देखने को मिलेगा़. बेबी जॉन एक्शन एंटरटेनर है, जिसे जियो स्टूडियोज ने एटली और सिने1 स्टूडियोज के साथ मिलकर प्रेजेंट किया है. फिल्म को मुराद खेतानी, प्रिया एटली और ज्योति देशपांडे ने प्रोड्यूस किया है.
बेबी जॉन की कहानी डीसीपी सत्य वर्मा के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी बेटी को खतरनाक पॉलिटिशियन बब्बर शेर से बचाने के लिए अपनी मौत का नाटक करता है. लेकिन जब पुराने दुश्मन दोबारा सामने आते हैं, तो सत्य को अपने अतीत का सामना करना पड़ता है और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए सब कुछ दांव पर लगाना पड़ता है. आज से, दर्शक बेबी जॉन को सिर्फ प्राइम वीडियो पर हिंदी में देख सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
बेबी जॉन ट्रेलर
बेबी जॉन के प्रोड्यूसर एटली ने कहा, 'बेबी जॉन फैमिली एंटरटेनर है, जिसमें शानदार परफॉर्मेंस और इमोशनल मोमेंट्स देखने को मिलेंगे. वरुण धवन इस फिल्म में एक्शन अवतार में हैं. इस फिल्म में बेबी जारा ने डेब्यू किया है. डायरेक्टर कलीज ने एक्शन और इमोशन का तालमेल बिठाने की कोशिश की है.'
वरुण धवन ने कहा, 'बेबी जॉन मेरे करियर का एक अहम पड़ाव है, जिसने मुझे अपने कम्फर्ट जोन से बाहर निकलकर कुछ नया करने की चुनौती दी—सिर्फ फिजिकली ही नहीं, बल्कि एक्टिंग के लिहाज से भी. एक फुल-फ्लेज्ड एक्शन फिल्म को लीड करने का मेरा सपना था, और जब मुझे एटली जैसे शानदार फिल्ममेकर के साथ काम करने का मौका मिला, तो मैंने इसे पूरी तरह से अपनाया. इस किरदार के लिए मैंने इंडियन सिनेमा के लेजेंडरी एक्शन आइकन्स से इंस्पिरेशन ली.'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं