विज्ञापन
This Article is From May 25, 2023

नए सस्पेंस और थ्रिलर के साथ आया‘असुर ’ का दूसरा सीजन, ट्रेलर देख करने लगेंगे वेब सीरीज का बेसब्री से इंताजर

क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘असुर’ का दूसरा सीजन एक जून से ओटीटी मंच ‘जियोसिनेमा’ पर प्रसारित किया जाएगा. ओनी सेन के निर्देशन में बने ‘असुर 2’ में बरुन सोबती, अरशद वारसी, अमेय वाघ और रिद्धि डोगरा दूसरे सीजन से भी नजर आएंगे.

नए सस्पेंस और थ्रिलर के साथ आया‘असुर ’ का दूसरा सीजन, ट्रेलर देख करने लगेंगे वेब सीरीज का बेसब्री से इंताजर
नए सस्पेंस और थ्रिलर के साथ आया‘असुर ’ का दूसरा सीजन
नई दिल्ली:

क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ‘असुर' का दूसरा सीजन एक जून से ओटीटी मंच ‘जियोसिनेमा' पर प्रसारित किया जाएगा.
ओनी सेन के निर्देशन में बने ‘असुर 2' में बरुन सोबती, अरशद वारसी, अमेय वाघ और रिद्धि डोगरा दूसरे सीजन से भी नजर आएंगे. ये सभी पहले सीजन में भी अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों को लुभा चुके हैं. पहला सीजन 2020 में आया था. सीरीज निर्माताओं के अनुसार, 'असुर' का दूसरा सीजन एक जून से ओटीटी मंच ‘जियोसिनेमा' पर प्रसारित किया जाएगा.

‘असुर 2' का ट्रेलर रोंगटे खड़े कर देने वाला है, जिसे देखकर ऐसा अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह रोमांच को अगले लेवल पर ले जाने वाला है. पहला पार्ट 2020 में रिलीज किया गया था. 'असुर' में साइंस, धर्मं और क्राइम के बीच फंसी एक ऐसी पेचीदा कहानी को दिखाया गया था, जिसने हर किसी के होश उड़ा दिए थे. नया ट्रेलर भी सस्पेंस से भरी कहानी की एक झलक दिखाता है.

'असुर' के पहले पार्ट की कहानी में सीबीआई अफसर धनंजय राजपूत (अरशद वारसी) और फॉरेंसिक एक्सपर्ट निखिल (बरुन सोबती) एक ऐसे किरदार के पीछे हैं, जो खुद को 'असुर' मानता है और उसी हिसाब से एक के बाद एक हत्याएं करता है. हर एक हत्या के पीछे इस असुर का एक मकसद होता है. सोशल मीडिया पर ‘असुर 2' का ट्रेलर रिलीज होते ही वायरल हो रहा है. इस वेब सीरीज का इंतजार कर रहे दर्शक ट्रेलर को पसंद कर रहे हैं. आपको बता दें कि ‘असुर 2' हिंदी सिनेमा की मोस्ट अवेटेड वेब सीरीज में से एक है.
 

Couple Spotting: एयरपोर्ट पर दिखे कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Asur 2 Trailer, Web Series Asur 2, Asur 2 On Jio Cinema, Asur Release Date, Barun Sobti
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com