विज्ञापन
This Article is From Oct 17, 2022

अमेजन प्राइम वीडियो की 'ब्रीद: इनटू द शैडो' का नया सीजन 9 नवंबर को होगा रिलीज, अभिषेक बच्चन लगाएंगे रहस्य का तड़का

'ब्रीद: इनटू द शैडोज' के सीजन 2 का वर्ल्ड प्रीमियर 9 नवंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर होगा और इसमें अभिषेक बच्चन नजर आएंगे.

अमेजन प्राइम वीडियो की 'ब्रीद: इनटू द शैडो' का नया सीजन 9 नवंबर को होगा रिलीज, अभिषेक बच्चन लगाएंगे रहस्य का तड़का
जानें कब रिलीज होगी 'ब्रीद: इनटू द शैडोज' का दूसरा सीजन
नई दिल्ली:

अमेजन ओरिजिनल सीरीज - ब्रीद: इनटू द शैडोज सीजन 2 के वर्ल्ड प्रिमियर की रिलीज डेट का हुआ एलान प्राइम वीडियो ने आज घोषणा की कि बहुप्रतीक्षित ओरिजिनल सीरीज ‘ब्रीद: इनटू द शैडोज' के नए सीजन का विश्व स्तर पर प्रीमियर 9 नवंबर को भारत और 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में होगा. ट्विस्ट और टर्न से भरपूर इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर में एक बार फिर अभिषेक बच्चन और अमित साध मुख्य भूमिका में होंगे, जबकि शो का रोमांच और रहस्य एक पायदान ऊपर जाने के लिए तैयार है. अपनी भूमिकाओं को दोहराते हुए, शो में नित्या मेनन, सयामी खेर, और इवाना कौर भी शामिल होंगी. इसके साथ ही प्रशंसित अमेज़न ओरिजिनल में नवीन कस्तूरिया को शामिल किया गया है.

प्राइम वीडियो की इंडिया ओरिजिनल्स की हेड अपर्णा पुरोहित ने कहा, ‘हम अपनी मार्की थ्रिलर, ब्रीद: इनटू द शैडोज के नए सीजन के लॉन्च के लिए रोमांचित हैं. स्टोरीटेलर्स की एक जबरदस्त टीम और एक शानदार कलाकारों की टुकड़ी द्वारा बनाए गए इस सस्पेंसफुल थ्रिलर का नया सीजन, आशा और चिंता से जुड़ा हुआ है. अबुदंतिया एंटरटेनमेंट के साथ हमारा पुराना रिश्ता रहा है, जिसके साथ हमने कई शोज और फिल्मों में सहयोग किया है, लेकिन 'ब्रीद' फ्रैंचाइजी हमेशा खास रहेगी क्योंकि यह पहली थी. ब्रीद: इनटू द शैडोज सीज़न 2 एक दिलचस्प, रहस्यपूर्ण ड्रामा है जिसमें एक परफेक्ट थ्रिलर के सभी एलिमेंट हैं, जिसे बहुत अच्छी तरह से एक्जीक्यूट किया गया है.'

निर्देशक मयंक शर्मा ने ब्रीद: इनटू द शैडोज के नए सीज़न को अरशद सैयद, विक्रम तुली, प्रिया सग्गी और अभिजीत देशपांडे के साथ भी लिखा हैं. 

शाहरुख खान और गौरी खान बच्‍चों के साथ आए नजर

  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amazon Prime Video, Prime Video, Breathe Into The Shadows, Amazon Prime Video Login, Amazon Prime Video App, Amazon Prime Movies, Amazon Prime Video Downloader, Amazon Prime Login, Amazon Prime Video Sub
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com