विज्ञापन

उड़ता तीर नहीं 23 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर देखें 8 एपिसोड की ये सीरीज, 240 देशों में स्ट्रीम होगी चार यार की कहानी 

उड़ता तीर के वर्ल्डवाइड रिलीज के बीच प्राइम वीडियो की सीरीज ‘चार यार’ 23 अक्टूबर 240 देशो में स्ट्रीम होगी, जिसमें दोस्ती, क्राइम और जबरदस्त ट्विस्ट की झलक दिखेगी. 

उड़ता तीर नहीं 23 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर देखें 8 एपिसोड की ये सीरीज, 240 देशों में स्ट्रीम होगी चार यार की कहानी 
उड़ता तीर को टक्कर देने ओटीटी पर 23 अक्टूबर को रिलीज होगी चार यार
नई दिल्ली:

23 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर दृश्यम 3 से टकराने आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की उड़ता तीर रिलीज होने वाली है. लेकिन इस बीच ओटीटी पर भी बड़ा धमाका होगा. प्राइम वीडियो की अपकमिंग हिंदी प्राइम ओरिजिनल सीरीज 'चार यार' के ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर का ऐलान कर दिया है. बता दें कि इसका प्रीमियर 23 अक्टूबर को होने वाला है. चार यार में पूरव झा, नमन जैन, साकिब अयूब और प्रयाक मेहता लीड रोल्स में हैं, वहीं साईं तम्हंकर, सिकंदर खेर, दिब्येंदु भट्टाचार्य, राजेश तैलंग, चंकी पांडे और भगवती पेरुमल भी अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं. विनय वाइकुल ने सीरीज को डायरेक्ट किया है, जबकि संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने इसे लिखा है. श्याम, पिंक विंडो प्रोडक्शन प्राइवेट लिमिटेड के बैनर तले और बीबीसी स्टूडियोज इंडिया द्वारा डेवलप की गई सीरीज को प्रणति नागरशेठ, नीरज नागरशेठ और पी.एस. द्वारा प्रोड्यूस किया गया है. विनय वाइकुल, एस. हुसैन जैदी, संबित मिश्रा और सौरभ सावंत ने इसे क्रिएट किया है. 

प्राइम वीडियो की चार यार की कहानी 

सीरीज की कहानी चार दोस्तों के इर्द गिर्द घूमती है, जो 2000 के शुरुआती वक्त पर सेट है. कहानी में मुंबई के उतार-चढ़ाव से भरी जिंदगी के बीच जय, टोनी, साहिल और समीर नाम के चार दोस्त आम सी मिडिल-क्लास लाइफ की सच्चाई से लेकर परिवार की कंधों पर पढ़ने वाली जिम्मेदारियों और बेहतर आने वाले कल के सपनों के बीच अपनी राह बनाते हैं. वह साथ मिलकर हर मुश्किल का सामना करते हैं जो कि उनकी दोस्ती की मजबूत नींव का आधार बनता है. लेकिन मुश्किल हालात में लिया गया एक बड़ा फैसला उनके लिए किसी खाई की तरह बन जाता है जो उन्हें क्राइम, गैंगस्टर और पुलिस द्वारा पीछा किए जाने के हालात में पहुंचा देता है. अब अपने इस मुश्किल हालात को बदलने की जद्दोजेहद  के रूप में शुरू हुई यह कहानी जल्द ही एक ऐसे रिस्क से भरे सफर में बदल जाती है, जहाँ उनकी दोस्ती ही उनका इकलौता सहारा होती है और ऐसे में उनका लिया गया हर फैसला उन्हें खतरे के और करीब ले जाता है. 

ये भी पढ़ें- रेखा की फिल्म का 54 साल पुराना एवरग्रीन रोमांटिक सॉन्ग, जिस पर बना 1625 एपिसोड का सुपरहिट सीरियल, किशोर कुमार और लता मंगेशकर की अमर आवाज

डायरेक्टर ने कही ये बात

प्राइम वीडियो और अमेजन MGM स्टूडियोज इंडिया में ओरिजिनल्स (SVOD) के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने कहा, “‘चार यार' में दोस्ती, अपने सपनों को पूरा करने की चाह, हंसी-मजाक और ऐसे ट्विस्ट देखने को मिलेंगे, जिनकी उम्मीद नहीं होती. ये सभी चीजें मिलकर इसे एक बेहद एंटरटेनिंग कहानी बनाती हैं. हम हमेशा से नए टैलेंट को मौका देने में आगे रहे हैं और फिल्म के युवा लीड एक्टर्स की शानदार परफॉर्मेंस देखना अपने आप में एक ट्रीट है. विनय वाइकुल के डायरेक्शन और उनके काम करने के अंदाज ने इस कहानी की दुनिया में एक अलग ही रंग भर दिया है. हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि 23 अक्टूबर को प्रीमियर होने पर दुनियाभर के दर्शक इस कहानी को देखें.”

240 देशों में होगा स्ट्रीम

चार यार का प्रीमियम एक्सक्लूसिव तौर पर प्राइम वीडियो पर हिंदी में होने वाला है. यह भारत समेत कुल 240 देश और टेरिटरीज में 23 अक्टूबर 2026 को स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है. 

ये भी पढ़ें- मौलाना के बेटे से निकाह से लेकर तलाक के बाद हलाला की मजबूरी दिखाएंगी दिव्या अग्रवाल, माइक्रो ड्रामा सीरीज का धमाकेदार प्रोमो 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prime Video, Udta Teer, 23 October, Prime Video Release
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com