हमने 50-50 का वादा कभी नहीं किया: फडणवीस

  • 3:21
  • प्रकाशित: अक्टूबर 29, 2019
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सरकार बनाने के लिए चल रही उठा-पटक के बीच मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान आया है. फडणवीस ने कहा है कि भाजपा ने कभी भी शिवसेना से 50-50 का वादा नहीं किया था. इसके साथ ही उन्होंने बोला कि महाराष्ट्र में सरकार भाजपा के नेतृत्व में ही बनेगी और राज्य में पांच साल मुख्यमंत्री मैं ही रहूंगा, इसमें कोई भ्रम नहीं है. वहीं, महाराष्ट्र में 50-50 फॉर्मूले की मांग को लेकर अड़ी शिवसेना और उसकी ओर से जारी बयानबाजी से बीजेपी आलाकमान नाराज हो गया है. सूत्रों के हवाले से खबर मिल रही है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह 30 अक्टूबर को अब मुंबई नहीं जा रहे हैं जहां उनकी बीजेपी विधायकों के साथ बैठक होनी थी.

संबंधित वीडियो