मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र लगातार प्रचार में जुटे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को सागर में एक रैली के दौरान राज्य में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) पर हमला बोलते हुए कहा कि बीजेपी नफरत की राजनीति करती है। उन्होंने कहा कि बुंदेलखंड के लिए हम (केंद्र की कांग्रेस-नीत सरकार) पैसा भेजते हैं, लेकिन बीजेपी नेता आपको पैसा नहीं देते, बल्कि अपने घर बना लेते हैं।