देश के सबसे प्राचीन शहर बनारस में लोग मां गंगा, इससे लगायत घाट और आस्था के लिए आते थे, लेकिन नरेंद्र मोदी के यहां आने के बाद बड़े-बड़े कारोबारी, होटल व्यवसाई और बिजनेस मैन यहां अपने व्यापार के लिए आना चाह रहे हैं। लिहाजा यहां के ज़मीनों और फ्लैटों का भाव आसमान छूने लगा है।