रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को नई दिल्ली-वाराणसी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे. पूरी तरह वातानुकूलित 16 कोच वाली इस ट्रेन में 823 यात्रियों के बैठने की क्षमता है. ट्रेन में एक फर्स्ट AC, चार AC 2-टियर और 11 AC 3-टियर कोच लगाए गए हैं, जिससे यात्रियों को लंबी दूरी की आधुनिक और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिलेगा.