US Election 2024: Donald Trump vs Kamala Harris सर्वे में दोनों नेताओं में कौन किस से आगे?

  • 4:38
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2024

अमेरिका में अब राष्ट्रपति चुनाव में कुछ ही दिन बचे हैं। 5 नवंबर को वोटिंग होने वाली है। राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी से पूर्व राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप फिर से उम्मीदवार हैं तो डेमोक्रेटिक पार्टी से कमला हैरिस उम्मीदवार हैं। चुनाव से पहले होने वाले सर्वे में दोनों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। चुनाव के लिए कुछ लोग पहले ही वोट भी कर चुके हैं। अमेरिका में इस बार अवैध प्रवासी बड़ा मुद्दा है। साथ ही अर्थव्यवस्था और महंगाई भी बड़ा मुद्दा है। बात करें न्यू यॉर्क की तो यहां से डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार ही जीतते आए हैं और इस बार भी उनके ही जीतने की संभावना है। लेकिन अमेरिका का अगला राष्ट्रपति कौन होगा ये तो नतीजों के बाद ही पता चल सकेगा।

संबंधित वीडियो