Yamuna Pollution: छठ से पहले यमुना की सफाई में जुटी दिल्ली सरकार, BJP ने साधा Kejriwal पर निशाना

  • 7:34
  • प्रकाशित: नवम्बर 01, 2024

दिल्ली में यमुना नदी में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है. बीते कई दिनों से यहां नदी में झाग देखी जा रही थी. ऐसे में यहां 4 दिन बाद होने वाली छठ पूजा में श्रद्धालुओं को खासी परेशानी हो सकती है. ऐसे में अब सरकार जागी है और यमुना की सफाई की जा रही है. यहां Defoamer concentrate की मदद से यमुना में लगातार उठ रही झाग को खत्म किया जा रहा है. लेकिन इस मुद्दे पर हर साल की तरह इस साल भी सियासत शुरू हो गई है.  बीजेपी ने पूर्व सीएम केजरीवाल पर निशाना साधा, कहा कि 10 साल में यमुना सफाई पर 7 हजार करोड़ रुपये खर्च किए गए. वो दिल्ली सरकार ने भ्रष्टाचार में खा लिए और अब छठ से पहले डिफॉमर कंसन्ट्रेट का छिड़काव किया जा रहा है जिससे खतरा और बढ़ जाएगा.

संबंधित वीडियो