मुंबई पुलिस ने 3 महीने के बच्चे के अपहरण की हैरान कर देने वाली गुत्थी सुलझाई है. बिलकुल किसी फिल्म की तरह ये कहानी ड्रामा, इमोशन और सस्पेंस से भरी है. मुंबई में फ़ैशन स्ट्रीट के पास झोपड़े में रहने वाली संजना बोबडे के पास 5 दिन पहले उसकी सहेली के साथ सनी वाघेला नाम का शख्स आया.