दिल्ली की हवा सांस लेने लायक नहीं रह गई है और जैसे जैसे सर्दियां करीब आ रही हैं हवा में प्रदूषण की मात्रा बढ़ती जा रही है. पिछले दिनों पंजाब, हरियाणा और उत्तरप्रदेश के खेतों में जली धान की खूंटी से हवा में जो प्रदूषण बढ़ा वो अब दिल्ली को अपनी चपेट में ले चुका है.